विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2016

मरीज के साथ बलात्कार करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

Also Read in
मरीज के साथ बलात्कार करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
गुरुग्राम: शहर में सिविल अस्पताल के एक ऑर्थोपेडिक सर्जन को एक मरीज के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने पैरों में दर्द होने के बाद हाल ही में डॉक्टर अरविंद जिंदल के पास गई थी.

उन्होंने बताया कि जिंदल ने उसे एक एक्स-रे कराने की सलाह दी और जब वह रिपोर्ट के साथ अस्पताल में पहुंची तब उसे इंतजार करने के लिए कहा गया. जब अस्पताल का ओपीडी बंद हो गया तो जिंदल उसे द्वारका में अपने एक दोस्त के घर यह कहकर ले गया कि वह एक एनजीओ में नौकरी दिलाने में उसकी मदद करेगा. वह उसे अपने फ्लैट में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया.

अधिकारी ने कहा, ''हमने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जिसमें बलात्कार होने की पुष्टि हुई है.''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुड़गांव में रेप, डॉक्‍टर ने मरीज का रेप किया, Gurgaon Rape Case, Doctor Rapes Patient
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com