विज्ञापन
This Article is From May 29, 2016

आंखों के इलाज के लिए अस्‍पताल आई मरीज के साथ डॉक्‍टर ने किया कथित रेप, गिरफ्तार

आंखों के इलाज के लिए अस्‍पताल आई मरीज के साथ डॉक्‍टर ने किया कथित रेप, गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...
कोलकाता: शहर के एक निजी नर्सिंग होम में एक युवा मरीज के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। कोलकाता पुलिस ने कहा कि युवती को उसकी आंखों के उपचार के लिए इस सप्ताह नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

उसका इलाज कर रहे डॉक्टर ने उसके विरोध के बावजूद कथित रूप से उसका बलात्कार किया। मरीज ने नर्सिंग होम की महिला कर्मचारियों और बाद में अपने परिवार के सदस्यों को इस बारे में बताया।

युवती के परिवार के सदस्यों ने बेनियापुकुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया। बाद में डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया और शहर की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कोलकाता, डॉक्‍टर, रेप, कोलकाता पुलिस, Kolkata, Doctor, Doctor Arrested For Rape, Kolkata Police, Patient
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com