विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2020

कोरोना काल में स्कूली छात्रों की पढ़ाई के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई योजना

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि लर्निंग विद ह्यूमन फील को ध्यान में रखकर प्लान तैयार किया गया

कोरोना काल में स्कूली छात्रों की पढ़ाई के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई योजना
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया.
नई दिल्ली:

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि कोरोना काल मे पढ़ाई का नुकसान कम से कम हो, इसलिए सरकार ने एक प्लान बनाया है. लर्निंग विद ह्यूमन फील को ध्यान में रखकर प्लान तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने डिजिटल डिवाइड पैदा न हो इसका ध्यान रखा है. शुक्रवार से यह योजना एक महीने के लिए लागू हो जाएगी. कोशिश रहेगी कि टीचर और बच्चे के बीच ऑनलाइन क्लास में कनेक्शन बना रहे.

उन्होंने कहा कि केजी से 10 वीं तक की क्लास से व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से टीचर बच्चों से जुड़े हुए हैं. व्हाट्सऐप पर इन बच्चों को होम वर्क दिया जाएगा. हो सकता है कि कई अभिभावकों के पास इंटरनेट या व्हाट्सऐप नहीं हो. 10 से 20 % अभिभावकों के पास इंटरनेट या व्हाट्सऐप सुविधा नहीं है. ऐसे में टीचर उन अभिभावकों को हफ्ते में एक दिन स्कूल में बुलाकर वर्क शीट और स्टडी मटेरियल देंगे. टीचर बच्चों से फोन पर सम्पर्क करेंगे.

सिसोदिया ने कहा कि 11 से 12 वीं क्लास के बच्चों के लिए लाइव ऑनलाइन क्लास ली जाएंगी. हर रोज 40 से 45 मिनट की क्लास होगी. इसके अलावा टीचर फोन पर भी बच्चों से संपर्क में रहेंगे. हर जिले के डिप्टी डायरेक्टर इस योजना पर नज़र बनाए रखेंगे. इसके अलावा कुछ एकेडमी के ज़रिए साइंस और मेथ्स के बच्चों की मदद की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Government, Study Plan, School Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com