विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2017

झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा बाल-बाल बचे, पहिया फटने के बाद कार पलटी

मधु कोड़ा और उनके परिवार को लेकर जा रही बुलेट प्रूफ कार का पिछला टायर फट गया, जिससे कार सड़क किनारे एक खेत में पलट गई.

Also Read in
झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा बाल-बाल बचे, पहिया फटने के बाद कार पलटी
मधु कोड़ा की फाइल तस्वीर
जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा शनिवार को एक हादसे में बाल-बाल बच गए. पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के करंजो इलाके में कोड़ा और उनके परिवार को लेकर जा रही बुलेट प्रूफ कार का पिछला टायर फट गया, जिससे कार सड़क किनारे एक खेत में पलट गई. पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने बताया कि कोड़ा, उनकी विधायक पत्नी गीता और उनकी आठ-वर्षीय बेटी फुटबॉल का एक मैच देखने जा रहे थे. रास्ते में उनके वाहन का एक पहिया फट गया.

यह भी पढ़ें: मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, दो टीवी कलाकारों समेत तीन की मौत

कोड़ा और अन्य लोग सुरक्षित हैं और वे एक अन्य वाहन में आयोजन स्थल के लिए रवाना हो गए. गीता पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर सीट से निर्दलीय विधायक हैं. कोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें इस्तेमाल के लिए दिया जा रहा वाहन 16-17 साल पुराना है. उन्होंने एक नई कार की मांग की.

VIDEO: नहर में गिरी कार, 10 लोगों की मौत
शनिवार की घटना के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि टायर फटने के बाद वाहन पलट गया और सड़क किनारे एक खेत में करीब 50 मीटर तक लुढ़कता चला गया. उन्होंने कहा, हम बाल-बाल बच गए.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhu Koda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com