विज्ञापन

नोएडा के डॉक्टर से 40 लाख ठगने वाला 'चावल बाबा' कौन? ठोंग रचकर जी रहा था आलीशान जिंदगी

'चावल वाले बाबा' के नाम से मशहूर नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के आरोप में महासमुंद की जेल में बंद है. नोएडा के डॉक्‍टर ने उस पर 40 लाख की ठगी का आरोप लगाया है.

नोएडा के डॉक्टर से 40 लाख ठगने वाला 'चावल बाबा' कौन? ठोंग रचकर जी रहा था आलीशान जिंदगी
रायपुर: 'चावल वाले बाबा' के साथ भाजपा विधायक अनुज शर्मा.

नोएडा के एक डॉक्‍टर से रायपुर में 'चावल वाले बाबा' उर्फ नरेंद्र नयन शास्त्री ने लाखों रुपये ठग लिए. आरोपी बाबा ने डॉक्टर ऋषभ चौबे के परिवार को भूत-प्रेत से बचाने का झांसा देकर अक्टूबर 2024 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग खर्च बताकर 40 रुपये ऐंठ लिए. इसके बाद डॉक्‍टर को ठगी का अहसास हुआ. आरोपी चावल बाबा पर दुष्‍कर्म का आरोपी भी है. तांत्रिक होने का ठोंग कर वह इसी तरह लोगों को ठगता और आलीशन जिंदगी जीता. उसके फर्जी चमत्‍कार के आगे नेता तक सिर झुकाते थे. 

छत्‍तीसगढ़ में 'चावल वाले बाबा' के नाम से मशहूर नरेंद्र नयन शास्त्री जाना पहचाना नाम है. रायपुर के सिलियारी में वह लंबे समय से धार्मिक प्रवचन और आध्यात्मिक कार्यक्रम करता रहा है. इस दौरान लाखों लोगों की भीड़ जुटती है. उसके अनुयायी दावा करते हैं क‍ि बाबा चावल और लाल फूल से लोगों का भूत, भविष्य  और वर्तमान बता देते हैं. उनका यह भी दावा है क‍ि 'चावल वाले बाबा' केवल चाय ही पीते हैं, वे अन्न, जल, फल या कोई वस्तु नहीं खाते हैं. 

चावल वाले बाबा को भगवान मानते हैं लोग 

रायपुर में सिलियारी क्षेत्र में लंबे समय तक सेवा दे चुकीं छत्तीसगढ़ पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी 'चावल वाले बाबा' उर्फ नरेंद्र नयन शास्त्री को लेकर करीब ढाई साल पहले का एक किस्‍सा सुनाती हैं. वे कहती हैं- सामाजिक और आर्थिक तौर पर बहुत ही संपन्न एक व्यक्ति का उनके पास कॉल आया. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- 'आपके क्षेत्र में एक चावल वाले बाबा हैं, कैसे भी उनसे मेरी मुलाकात करवा दीजिए'. अधिकारी कहती हैं कि 'जब मैंने अधीनष्थ अधिकारी से पूछा तो उन्होंने बताया कि बाबा बहुत चर्चित हैं, क्षेत्र में लोग उन्हें भगवान की तरह मानते हैं, दरबार में बहुत से बड़े लोग भी पहुंचते हैं.'

चावल वाले बाबा से आशीर्वाद लेते भाजपा विधायक अनुज शर्मा.

चावल वाले बाबा से आशीर्वाद लेते भाजपा विधायक अनुज शर्मा.

भाजपा विधायक भी बाबा के रह चुके हैं भक्‍त 

पद्मश्री से सम्मानित मशहूर छत्तीसगढ़ी एक्‍टर और रायपुर के धरसीवा से भाजपा विधायक अनुज शर्मा भी चावल वाले बाबा के भक्‍त हैं. 10 जुलाई 2025 को उन्‍होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- 'गुरु पूर्णिमा के पवन पर्व पर सिलयारी में चावल बाबा के नाम से प्रसिद्ध नरेंद्र नारायण शास्त्री का आशीर्वाद प्राप्त हुआ.' अनुज शर्मा ने बाबा से आर्शीवाद लेते हुए फोटो भी शेयर की. 

क्‍या कहते हैं बाबा के अनुयायी?

महासमुंद जिले के बागबहारा के रहने वाले सुरेश नरेडिया NDTV से बात करते हुए कहते हैं हम बाबा के पास अपना भविष्य  जानने के इच्छा लेकर गए थे. बाबा बहुत विख्यात हैं. यहीं के रहने वाले शेखर चन्द्राकर कहते हैं- बाबा की कथा बागबहरा में कई बार हुई और वे उनसे मिले भी थे. वे चमात्कारिक और ज्ञानी लगते थे. रायपुर के एक अनुयायी का कहना है क‍ि 'बाबा अपनी शक्ति के दम पर चमात्कार करते हैं. मुट्ठीभर चावल मात्र से वे किसी का भी भूत-वर्तमान और भविष्य बता देते हैं. मैं खुद इसके प्रमाण हूं, एक मुट्ठी चावल देने के बाद बाबा ने मुझे पूरी जानकारी दे दी थी. 

ठगी के और मामले भी आ सकते हैं सामने 

इस मामले को लेकर रायपुर कमिश्नरेट की एसीपी पूर्णिमा लामा ने NDTV से बात करते हुए कहा- इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि जांच का दायरा बढ़ने के बाद बाबा के खिलाफ ठगी की कुछ और शिकायतें भी सामने आएं. डॉक्टर की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. इस दौरान अगर, कुछ अन्‍य मामले भी सामने आते हैं तो उन्‍हें भी जांच में लिया जाएगा. 

क्‍या है पूरा मामला ?

छत्तीसगढ़ में चावल वाले बाबा के नाम से मशहूर नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के आरोप में जून महीने से महासमुंद की जेल में बंद है. अब बाबा के खिलाफ नोएडा के डॉक्टर ऋषभ चौबे ने करीब 40 लाख रुपये की ठगी करने का केस रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज कराया है. उनका आरोप है कि परिवार को प्रेत बाधा से मुक्त करने के नाम पर बाबा ने उससे ये रकम अलग-अलग समय पर ली. 

विज्ञान पर भारी पड़ा अंधविश्वास! छत्तीसगढ़ के 'चावल वाले बाबा' ने नोएडा के डॉक्टर से ठगे 40 लाख रुपये
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raipur News, Noida News, Noida Doctor Cheated, Chawal Wale Baba Raipur, Cg News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com