विज्ञापन

नक्‍सलियों वाली चाल चल रहे शिकारियों को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र मिलकर दबोचेंगे, प्‍लान तैयार

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बॉर्डर 'नक्सलियों वाली चाल'चल रहे बाघ और वन्यजीवों के तस्करों को रोकने के लिए दोनों राज्‍यों के वन विभाग ने खास प्‍लान तैयार किया है. दोनों राज्‍य 'जॉइंट ऑपरेशन' कर शिकारियों के पूरे नेटवर्क खत्‍म करेंगे.

नक्‍सलियों वाली चाल चल रहे शिकारियों को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र मिलकर दबोचेंगे, प्‍लान तैयार
बाघ और वन्‍यजीवों की तस्‍करी रोकने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र शुरू करेंगे ज्वाइंट ऑपरेशन.

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे घने जंगलों में शिकारी 'नक्सलियों वाली चाल' चल रहे हैं. एक राज्य में शिकार कर दूसरे राज्य की सीमा में भाग जाने वाले इन शातिर तस्करों को दबोचने के लिए दोनों राज्यों ने मिलकर एक महा-प्लान (जॉइंट एक्शन) तैयार किया है. महाराष्ट्र पुलिस की खाकी पर दाग लगने के बाद दोनों राज्‍यों के वन विभाग ने 105 किलोमीटर के घने जंगल और इंद्रावती नदी के किनारे बड़े ऑपरेशन और सख्‍त निगरानी का प्‍लान तैयार किया है. 

जॉइंट ऑपरेशन की जरूरत क्यों पड़ी?

दरअसल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र दोनों राज्यों की सीमा पर करीब 105 किलोमीटर तक घना जंगल है. जंगल में रहने वाले नक्‍सलियों की तरह शिकारी भी इसका फायदा उठा रहे हैं. वन्‍यजीवों के शिकारी और तस्‍कर छत्तीसगढ़ के जंगल में अपराध करने के बाद महाराष्ट्र की सीमा में जाकर फरार हो जाते थे. इसी कानूनी और भौगोलिक कमजोरी के कारण वन्यजीवों की तस्करी धड़ल्ले से जारी रही है. लेकिन, अब इस कमी से न‍िपटने के लिए छत्तीसगढ़ वन विभाग के प्रमुख ने महाराष्ट्र वन विभाग को पत्र लिखकर संयुक्‍त रूप से काम करने का प्‍लान बनाया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

नक्‍सलियों के जंगल छोड़ते ही बढ़े शिकारी, पाइप गन और करंट से बाघ समेत अन्‍य वन्यजीवों का कर रहे शिकार

शिकारियों के खिलाफ शुरू होगा बड़ा ऑपरेशन 

छत्तीसगढ़ वन विभाग के एपीसीसीएफ माथेश्वरन वी. ने NDTV को बताया- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के जंगल की सीमा 100 किलोमीटर से अधिक है. तस्‍करों को पकड़ने और ऑपरेशन लॉन्च करने में राज्यों की सीमा सबसे बड़ी बाधा बन रही थी. ऐसे में संयुक्त टीम बनाने के लिए महाराष्ट्र के वन विभाग को पत्र लिखा गया है. दोनों राज्यों की संयुक्त टीम अब सीमावर्ती इलाकों में मिलकर पेट्रोलिंग करेगी और शिकारियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चलाएगी. 

महाराष्ट्र पुलिस के 2 जवानों के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार 

बता दें कि हाल ही में बाघ की खाल की तस्करी करने के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस के जवान पकड़े गए हैं. तस्करों से पूछताछ के बाद इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बड़ा सर्चिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान एक और बाघ की खाल बरामद की गई. एपीसीसीएफ माथेश्वरन वी. के अनुसार, इस पूरे मामले में अब तक 9 गिरफ्तारियां कर तीन बाघों की खाल बरामद की गई. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के शातिर तस्कर शामिल हैं, जिनमें 2 पुलिस जवानों सहित 4 आरोपी महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके के रहने वाले हैं. 

जंगल के गुनहगारों को कब मिलेगी सजा? बस्तर में 5 बाघों का किया शिकार; 90% मामलों में गिरफ्तारी के बाद सजा नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh News, Chhattisgarh Forest Area, Maharashtra Forest Department, CG News Aaj Ki
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com