विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2017

रजनीकांत ने जल्लीकट्टू का समर्थन किया, कहा- यह तमिल संस्कृति का हिस्सा

रजनीकांत ने जल्लीकट्टू का समर्थन किया, कहा- यह तमिल संस्कृति का हिस्सा
रजनीकांत ने सवाल किया कि क्या किसी संस्कृति को अस्वीकार करना सही है? (फाइल फोटो)
चेन्नई: जल्लीकट्टू को कुछ दिन पहले अभिनेता कमल हासन का समर्थन मिलने के बाद अब सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा है कि सांड़ों की लड़ाई का यह खेल तमिल संस्कृति का हिस्सा है.

रजनीकांत ने कहा, 'चोट से बचने के लिए खेल के नियमन को लेकर नियम बनाए जा सकते हैं लेकिन क्या किसी संस्कृति को अस्वीकार करना सही है?

(पढ़ें : तमिलनाडु के विवादित खेल 'जल्लीकट्टू' पर से रोक हटाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार)

उन्होंने कहा कि यह खेल तमिल लोगों की सांस्कृतिक धरोहर है, इसका संरक्षण किया जाना चाहिए. कुछ दिन पहले अभिनेता कमल हासन और एक अन्य कलाकार सूर्या ने जल्लीकट्टू का समर्थन किया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जल्लीकट्टू, रजनीकांत, तमिलनाडु, पोंगल, Rajnikanth, Jallikattu, Tamil Nadu, Pongal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com