विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2016

सुखबीर सिंह बादल को बनाना चाहिए 'कॉमेडी' मिनिस्टर : 'आप' नेता संजय सिंह

सुखबीर सिंह बादल को बनाना चाहिए 'कॉमेडी' मिनिस्टर : 'आप' नेता संजय सिंह
'आप' नेता संजय सिंह (फाइल फोटो)
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिस तरह वह गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हैं, उसे देखते हुए उन्हें राज्य के होम मिनिस्टर की जगह 'कॉमेडी मिनिस्टर' बनाया जाना चाहिए.

‘आप’ नेता एवं पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह ने सुखबीर से कहा कि वह उन नेताओं के नाम बताएं, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से खतरे का सामना कर रहे हैं.

संजय सिंह ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से कहा, 'पिछले कुछ दिनों से हम सुखबीर बादल से जिस तरह के बयान सुन रहे हैं, उन्हें गृह विभाग के बजाए कॉमेडी मंत्री बनाया जाना चाहिए.' 'आप' नेता सुखबीर के बयान का जिक्र कर रहे थे जिसमें उप मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि यहां अहम नेताओं को निशाना बना कर राज्य को अस्थिर करने की पाकिस्तान की आईएसआई की 'बड़ी साजिश' है.

संजय सिंह ने कहा, सुखबीर को बताना चाहिए कि वे नेता कौन हैं, जो आईएसआई के रडार पर हैं.' 'आप' नेता ने कहा, 'इससे पहले, वह (सुखबीर) कह रहे थे कि 'आप' खालिस्तान समर्थक लोगों से फंड ले रहा है. फिर उन्होंने कहा कि 'आप' का नक्सलियों से, आईएसआईएस के साथ रिश्ते हैं और अब वे यह कहते हुए गंभीर तथा परेशान करने वाले बयान दे रहे हैं कि आईएसआई की साजिश पंजाब में नेताओं पर हमले की है.'

संजय सिंह ने सुखबीर से सवाल किया कि क्या माता चांद कौर, सिख प्रचारक रंजीत सिंह ढाडरियांवाले और आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर हमले के पीछे आईएसआई है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पंजाब चुनाव 2017, आम आदमी पार्टी, अकाली दल, सुखबीर बादल, संजय सिंह, Punjab Polls 2017, Aam Aadmi Party, Akali Dal, Sukhbir Badal, Sanjay Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com