विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2016

पंजाब : 36वीं पुण्यतिथि के मौके पर अपने पैतृक गांव में याद किए गए मोहम्मद रफी

पंजाब : 36वीं पुण्यतिथि के मौके पर अपने पैतृक गांव में याद किए गए मोहम्मद रफी
मोहम्मद रफी (फाइल फोटो)
  • कोटला सुल्तानपुर में याद किए गए रफी
  • रफी साहब के प्रशंसक देने आए उन्हें श्रद्धांजलि
  • हर वर्ष गांव में आयोजित किया जाता है संगीत प्रतियोगिता
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़: महान गायक मोहम्मद रफी को उनकी 36वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव पंजाब के अमृतसर जिले के कोटला सुल्तानपुर में याद किया गया. इस अवसर पर गांव में एक छोटा समारोह आयोजित किया गया.

रफी साहब के प्रशंसक देने आए उन्हें श्रद्धांजलि
गायक के प्रशंसक जगजीत ने कहा, 'रफी साहब के प्रशंसक और कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने आए. वह एक कालातीत बेहतरीन गायक रहे हैं और निधन के 36 वर्ष बाद भी वह लोगों के दिलों में बने हुए हैं. उनके गाने आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं जितने उनके जिंदा रहने के समय थे.'

हर वर्ष गांव में आयोजित किया जाता है संगीत प्रतियोगिता
गायक को श्रद्धांजलि देने के लिए हर वर्ष गांव में संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. रफी का जन्म कोटला सुल्तान में हुआ था जो पंजाब के अमृतसर से करीब 30 किलोमीटर दूर है और यहां से करीब 250 किलोमीटर है. उनका जन्म 24 दिसम्बर 1924 को हुआ था और 31 जुलाई 1980 को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में उनका निधन हो गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पंजाब, पुण्यतिथि, पैतृक गांव, मोहम्मद रफी, Punjab, Death Anniversary, Native Village, Mohammed Rafi, पंजाब न्यूज, Punjab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com