प्रतीकात्मक चित्र
- ढाबे से पुलिस वाले 800 रुपये का खाना ले गए.
- बिल मांगने पर थानेदार के आने की बात कही
- थानेदार ने आने के बाद की ढाबा मालिक की पिटाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मोगा:
मंगलवार की रात एक मशहूर ढाबे के मालिक को इलाके के थानेदार से खाने के पैसे मांगना भारी पड़ गया. अजीतवाल थाने के सिपाही ढाबे से खाना पैक करवा कर जाने लगे तो ढाबा मालिक ने आठ सौ रुपये के बिल के बावजूद सिर्फ पांच सौ रुपये मांग लिए, जवाब मिला कि थानेदार आकर बिल चुकाएंगे.
कुछ देर बाद थानेदार नवदीप सिंह पहुंचे और पांच सौ रुपये का नोट ढाबा मालिक की तरफ बढ़ा दिए. लेकिन एक पुलिसवाले से खाने का बिल लेने की बात पर थानेदार इतना भड़क गए कि ढाबा मालिक को न सिर्फ बुरी तरह पीटा बल्कि उसके खिलाफ अवैध शराब बेचने का मामला भी दर्ज कर दिया.
पूरा मामला ढाबे पर लगे सीसीटीवी में क़ैद हो गया. वीडियो के वायरल होने के बाद मोगा के एसएसपी ने थानेदार को सस्पेंड कर दिया है.
ढाबा मालिक पप्पी सिंह ने बताया, 'बिल के पैसे मांगने पर संतरी ने कहा कि एसएचओ साहिब पेसे देंगे और कुछ समय बाद एसएचओ नवदीप सिंह अपने चार पांच पुलिस कर्मियों के साथ मेरे यहां आ गया और मुझे पांच सौ रुपये दिए और उसके बाद उसने मेरी पिटाई करनी शुरू कर दी और मुझे बालों से खींच कर थाने ले गया और वह जाकर मेरे साथ बहुत मार पीट की और मुझ पर शराब बेचने का मामला दर्ज कर दिया रात भर मुझे थाने में रखा.'
वहीं, मामले पर थानेदार नवदीप सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि कोई मारपीट नहीं हुई. ढाबा मालिक शराब बेचता था इसलिए उसको पकड़ा था और अपने गुनाह को छुपाने के लिए वो झूठ बोल रहा है कि उसके साथ पिटाई हुई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मोगा, पंजाब, ढाबा, पंजाब पुलिस, अजीतवाल थाना, पप्पी सिंह, Mogha, Punjab, Dhabha, Punjab Police, Ajitwal Police Station, Pappi Singh