हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (फाइल फोटो)
चंडीगढ़:
हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के आख़िरी दिन विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन संशोधन विधेयक, 2016 सर्वसम्मति से पारित हो गया. इसके साथ ही विधायकों की तनख़्वाह तीन साल में डबल हो गई. सरकारी वक्तव्य में कहा गया कि रोजमर्रा के जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए विधानसभा के सदस्यों का वेतन बढ़ाया गया है.
विधायकों का वेतन 30,000 प्रति महीने से बढ़ाकर 40,000 रुपये, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 30,000 से बढ़ाकर 60,000 रुपये और कार्यालय भत्ता 10,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति महीने कर दिया गया है. सत्कार भत्ता 5,000 से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति महीने किया गया है.
दैनिक भत्ता 1500 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर एक महीने में अधिकतम 15 दिनों के लिए 2000 रुपये प्रतिदिन, नि:शुल्क यात्रा सुविधा दो लाख रुपये प्रतिवर्ष से बढ़ाकर तीन लाख रुपये प्रतिवर्ष किया गया है. इसके अतिरिक्त, निवास पर एक टेलीफोन के लिए टेलीफोन भत्ता 15,000 रुपये प्रति महीने से बदलकर आवास पर एक टेलीफोन और एक मोबाइल फोन कर दिया जाएगा. इससे पहले 2013 में तत्कालीन हुड्डा ने विधायकों की तनख़्वाह 20 से बढ़ाकर 30 हज़ार रुपये की थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हरियाणा सरकार, मनोहर लाल खट्टर, विधायकों का वेतन, सैलरी बढ़ोतरी, हरियाणा विधायकों की तनख्वाह, Haryana Government, ML Khattar, MLAs Salary, Haryana MLAs Salary