बीजेपी नेता केजे अल्फोंस सिर्फ एक बार चंडीगढ़ गए हैं
- पिछले 32 वर्षों से पंजाब के राज्यपाल चंडीगढ़ की जिम्मेदारी संभालते थे
- चंडीगढ़ के नए प्रशासक अल्फोंस 2011 में आईएएस पद छोड़ बीजेपी से जुड़े थे
- वह 1990 के दशक में दिल्ली में 'डेमोलिशन मैन' के रूप में जाने जाते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़:
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को 32 साल बाद एक प्रशासक मिला है और इसकी जिम्मेदारी दिल्ली में 'डेमोलिशन मैन' के तौर पर मशहूर रहे पूर्व आइएएस अधिकारी एवं बीजेपी नेता केजे अल्फोंस को सौंपी गई है. पंजाब में आतंकवाद के दिनों से चंडीगढ़ प्रशासन की जिम्मेदारी पंजाब के राज्यपाल को सौंपी जा रही थी.
केरल के 63 वर्षीय पूर्व नौकरशाह एवं बीजेपी कार्यकारिणी समिति के सदस्य की नियुक्ति से चंडीगढ़ को प्रशासक मिल गया. अल्फोंस ने बताया, 'मैं खूश हूं कि प्रधानमंत्री ने इस तरह का पद देकर मुझ पर विश्वास जताया. यह एक शानदार शहर है... यह एक शानदार काम है... वहां रहना अच्छा होगा. मैं इस मौके का उपयोग अच्छे तरीके से करूंगा.' उन्होंने कहा कि वह अगले हफ्ते केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक का पद्भार संभालेंगे.
अल्फोंस कहा, 'हालांकि मैं इस शहर के बारे में ज्यादा नहीं जानता, लेकिन मैं इसके बारे में खूब पढ़ा है.’’ उन्होंने ने कहा, ‘‘यह दो राज्यों की राजधानी है और इसे एक पूर्णकालिक प्रशासक चाहिए.'
1979 बैच के यूपीएससी टॉपरों में रहे अल्फोंस 1990 के दशक में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के लिए किए गए कार्यों के लिए जाने जाते हैं. वर्ष 2011 में उन्होंने आईएएस पद छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चंडीगढ़, डेमोलिशन मैन, केजे अल्फोंस, KJ Alphons, Punjab Governor, Chandigarh, Demolition Man KJ Alphons