- आईपीएस तृप्ति भट्ट को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है
- गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड सरकार को पत्र भेजकर तृप्ति भट्ट की CBI में डेपुटेशन की जानकारी दी है
- तृप्ति भट्ट ने 2012 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 165वीं रैंक हासिल की थी
नई दिल्ली. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की 2013 बैच की उत्तराखंड कैडर की अधिकारी तृप्ति भट्ट को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड सरकार को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि आईपीएस तृप्ति भट्ट की सीबीआई में एसपी पद पर डेपुटेशन के आधार पर नियुक्ति की जा रही है. भट्ट वही अधिकारी हैं, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईपीएस बनने के लिए 16 सरकारी नौकरियों के अवसर ठुकरा दिए थे.
अब तृप्ति भट्ट कई वर्षों के लिए अपना राज्य कैडर उत्तराखंड छोड़कर केंद्र सरकार के संगठन CBI में सेवाएं देंगी. डेपुटेशन की अवधि पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष या केंद्र सरकार के अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, निर्धारित की गई है. उत्तराखंड सरकार से कहा गया है कि पत्र जारी होने की तिथि से तीन सप्ताह के भीतर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाए, ताकि वे CBI में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
IPS तृप्ति भट्ट कौन हैं?
6 दिसंबर 1989 को जन्मी आईपीएस तृप्ति भट्ट मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की रहने वाली हैं. उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (पंतनगर विश्वविद्यालय) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की. वर्ष 2012 की UPSC सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 165वीं रैंक हासिल की और उत्तराखंड कैडर में आईपीएस अधिकारी बनीं.

ips tripti bhatt appointed cbi sp uttarakhand cadre
Photo Credit: ips gov in
ISRO का ऑफर तक ठुकरा दिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तृप्ति भट्ट ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की. उनकी एनटीपीसी में असिस्टेंट मैनेजर समेत विभिन्न सरकारी संस्थानों में चयन हुआ. यहां तक कि ISRO जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से भी उन्हें अवसर मिला, लेकिन उन्होंने UPSC क्रैक करने और आईपीएस बनने के अपने लक्ष्य के लिए सभी नौकरियां ठुकरा दीं. आखिरकार उन्होंने अपना बचपन का सपना पूरा किया और आईपीएस अधिकारी बनीं.
IPS तृप्ति भट्ट का सर्विस रिकॉर्ड
उत्तराखंड कैडर में आईपीएस अधिकारी बनने के बाद तृप्ति भट्ट ने गृह एवं कारागार विभाग में अपर सचिव तथा फायर सर्विस में पुलिस अधीक्षक समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं.
यह भी पढ़ें- संस्कृत से पढ़ाई कर IPS बने विजय सिंह गुर्जर, गुजरात में किसानों की जमीन वापस दिलाकर आए चर्चा में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं