MP School News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan ) ने कहा कि अन्य राज्यों में कोरोना वायरस की स्थिति देखते हुए राज्य में स्कूल खोलने के संबंध में विशेषज्ञों से विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश सरकार ने 14 जनवरी को निर्देश जारी किए थे कि राज्य में पहली से 12वीं कक्षा तक सभी स्कूल और छात्रावास 31 जनवरी तक बंद रहेंगे. सीएम चौहान ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री निवास में कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं बचाव की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मामले तीन दिन से लगातार घट रहे हैं. राज्य के बड़े शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में संक्रमण के मामले कम होने लगे हैं. अस्पतालों में बहुत ही कम संख्या में कोरोना वायरस के मरीज भर्ती हैं.
उन्होंने स्कूलों को खोलने पर चर्चा करते हुए कहा, ‘‘अन्य राज्यों में कोविड-19 की स्थिति देखते हुए आगे निर्णय लिया जाएगा. विशेषज्ञों से भी सलाह ली जाएगी. पूरी तरह विचार-विमर्श करने के बाद ही स्कूल खोले जायेंगे.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Schools, Colleges Reopen In Pune : पुणे में 1 फरवरी से फिर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के अभी 67,945 उपचाराधीन मरीज हैं. देश में भी कोरोना वायरस के मामले कम होने लगे हैं. प्रदेश में कोरोना वायरस की जांच अच्छी चल रही है. कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की संख्या भी बढ़ रही है. अस्पतालों से मरीजों को लगातार छुट्टी मिल रही है.
ये भी पढ़ें- कर्नाटक में हटेगा नाइट कर्फ्यू, खुलने जा रहे हैं स्कूल और कॉलेज
चौहान ने कहा कि आगामी 15 फरवरी तक कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि चिंता की बात नहीं है। सतर्कता, सावधानी और कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाने तथा मास्क पहनने की अनिवार्यता निरंतर जारी रखें.
बैठक में मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) मोहम्मद सुलेमान ने कोरोना वायरस की स्थिति और उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अभी 72 मरीज ऑक्सीजन बेड पर हैं और 150 गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं