विज्ञापन

JEE Main का संभलकर भरें फॉर्म! इस बार बदल गए रजिस्ट्रेशन के 3 सबसे बड़े नियम, लाइव फोटो और डिजीलॉकर हुआ जरूरी

JEE Main Eligibility Criteria 2027 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन jeemain.nta.nic.in पर शुरू हो चुका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेशन 1 की तारीखों में बदलाव के साथ लाइव फोटो और डिजिलॉकर सत्यापन के नए नियम लागू किए हैं.

JEE Main का संभलकर भरें फॉर्म! इस बार बदल गए रजिस्ट्रेशन के 3 सबसे बड़े नियम, लाइव फोटो और डिजीलॉकर हुआ जरूरी
बीटेक परीक्षा का पैटर्न पिछले साल जैसा ही रहेगा. इसमें कुल 75 प्रश्न होंगे जो 300 अंकों के होंगे (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 25-25 प्रश्न).

JEE Main 2027 Registration :  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम जेईई मेन 2027 (JEE Main 2027) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है. देश के प्रतिष्ठित एनआईटी (NIT), आईआईआईटी (IIIT) और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में बीटेक (B.Tech) और बीआर्क (B.Arch) में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर 22 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. लेकिन इससे पहले जी मेन रजिस्ट्रेशन में हुए 3 बड़े बदलावों के बारे में जान लीजिए, नहीं तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है. 

बदल गईं सेशन 1 की एग्जाम डेट्स

एनटीए ने सेशन 1 की एग्जाम डेट्स रिवाइज्ड किया है. पहले परीक्षा 22 से 29 जनवरी के बीच होनी थी, लेकिन नए शेड्यूल के अनुसार अब परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को कुल 6 दिनों तक दो पालियों- सुबह 9:00 से 12:00 बजे और दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक आयोजित होगी.

जेईई मेन 2027 में हुए 3 सबसे बड़े बदलाव

डिजिटल वैरिफिकेशन

फर्जीवाड़े को रोकने के लिए नया वेरिफिकेशन सिस्टम लागू हुआ है. स्टूडेंट्स को भारत सरकार के DigiLocker, Meri Pehchan या JanParichay के जरिए अपनी पहचान और एकेडेमिक वैरिफिकेशन सत्यापित करने होंगे.

लाइव फोटो कैप्चर जरूरी

अब पुरानी फोटो अपलोड करने के बजाय फॉर्म भरते वक्त वेबकैम या मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करके लाइव फोटो खींचना जरूरी कर दिया गया है.

लेट फीस के साथ अप्लाई करने का ऑप्शन

यदि कोई छात्र 22 नवंबर तक फॉर्म नहीं भर पाता है, तो वह ₹500 की लेट फीस देकर 23 से 26 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकता है. इसके बाद पोर्टल पूरी तरह बंद हो जाएगा.

योग्यता और आयु सीमा

जेईई मेन के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है. 12वीं कक्षा 2025 या 2026 में पास करने वाले अथवा 2027 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट इसके योग्य हैं. छात्र के पास फिजिक्स और गणित के साथ केमिस्ट्री, बायो या वोकेशनल सब्जेक्ट होना जरूरी है. इंजीनियरिंग संस्थानों में अंतिम प्रवेश के समय 12वीं में 75% अंक जरूरी होते हैं.

एक पेपर के लिए आवेदन शुल्क
  • सामान्य वर्ग के पुरुष 1,000  और महिला कैंडिडेट को 800 रुपये जमा करने होंगें
  • ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष को 900  और महिला अभ्यर्थी को 800 जमा करने होंगें
  • एससी, एसटी, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग (PwD) को 500

(दोनों पेपर बीटेक और बीआर्क देने पर शुल्क दोगुना होगा)

परीक्षा पैटर्न और आईआईटी की राह

बीटेक परीक्षा का पैटर्न पिछले साल जैसा ही रहेगा. इसमें कुल 75 सवाल होंगे जो 300 नंबर के होंगे (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 25-25 सवाल). हर सही उत्तर पर +4 नंबर मिलेंगे और गलत जवाब पर -1 नंबर काटा जाएगा. दोनों सेशन के बेस्ट स्कोर के आधार पर टॉप 2.5 लाख छात्रों को JEE Advanced देने का मौका मिलेगा, जिसके जरिए आईआईटी (IIT) की सीटें अलॉटेड की जाती हैं.

यह भी पढ़ें- JEE Main के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इंजीनियरिंग का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com