World's Top 2% Scientists: दुनिया भर में अपनी धाक जमाने वाले सबसे बेहतरीन वैज्ञानिकों की एक नई लिस्ट जारी की गई है, और इस लिस्ट में भारतीय वैज्ञानिकों ने कमाल कर दिया है. अमेरिका की मशहूर 'स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी' द्वारा तैयार की गई "दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों" की लिस्ट में इस साल भारत के 3,898 वैज्ञानिक शामिल हैं, जो कि भारत के लिए गर्व की बात है. बता दें कि ये वैज्ञानिक देश के अलग-अलग 1,185 सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों व रिसर्च सेंटरों में काम करते हैं. तो चलिए जानते हैं किस संस्थान के कितने वैज्ञानिक शामिल हैं, और यह लिस्ट क्या है औऱ भारत क्यों है आगे...
क्या है यह लिस्ट और भारत क्यों है आगे?
स्टैनफोर्ड द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में केवल उन्हीं लोगों को जगह मिलती है जिनके द्वारा लिखे गए रिसर्च पेपर्स को दुनिया भर के अन्य डॉक्टर और साइंटिस्ट सबसे ज्यादा पढ़ते हैं और अपने काम में उनका इस्तेमाल करते हैं. यह वैज्ञानिकों के पूरे करियर की मेहनत का सबसे बड़ी उपलब्धि है.
बेंगलुरु और दिल्ली के कॉलेजों का रहा दबदबा
इस लिस्ट के अनुसार, भारत में सबसे ज्यादा बेहतरीन वैज्ञानिक बेंगलुरु के 'भारतीय विज्ञान संस्थान' (IISc) में हैं. इस अकेले कॉलेज के 139 वैज्ञानिकों को दुनिया की इस वीआईपी लिस्ट में जगह मिली है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इंजीनियरिंग के लिए मशहूर आईआईटी (IIT) भी इसमें बहुत आगे रहे:
IIT दिल्ली के 114 वैज्ञानिकों को लिस्ट में जगह मिली.
IIT खड़गपुर के 97 और IIT मद्रास के 81 वैज्ञानिकों का नाम शामिल हुआ.
IIT बॉम्बे के भी 73 वैज्ञानिकों ने इस लिस्ट में अपना परचम लहराया.
बनारस, दिल्ली और पटना के कॉलेजों का भी नाम
आईआईटी के अलावा आम सरकारी यूनिवर्सिटी भी पीछे नहीं रहीं. कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी के 48, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के 44, और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के 38 वैज्ञानिकों को इस लिस्ट में जगह मिली है. वहीं, दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल के 30 डॉक्टरों को भी दुनिया के बेहतरीन वैज्ञानिकों में गिना गया है.
A proud moment for the AIIMS, New Delhi family! 🎉 Heartiest congratulations to the 30 researchers from AIIMS, New Delhi featured in the Stanford-Elsevier World's Top 2% Scientists list 2026. Their commitment to research, learning and patient care continues to inspire us all. Here's to knowledge that serves society. #AIIMSNewDelhi #Top2PercentScientists #MedicalResearch #ProudMoment #Congratulations
— AIIMS, New Delhi 🇮🇳 (@aiims_newdelhi) October 23, 2026
निजी यानी प्राइवेट कॉलेजों में भी रिसर्च का काम तेजी से बढ़ रहा है. वेल्लोर के वीआईटी (VIT) के 35 और भुवनेश्वर के कलिंगा यूनिवर्सिटी (KIIT) के 34 वैज्ञानिकों को इस लिस्ट में जगह मिली है.
यह भी पढ़ें- IIT JAM के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, चूके तो नहीं मिलेगा मास्टर्स में एडमिशन का मौका, फौरन भरें फॉर्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं