JEE Main 2023: देश में इंजीनियरिंग की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा जेईई मेन यानी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन का छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में बैठते हैं. खबरों की मानें तो जेईई मेन 2023 की आयोजन अगले साल जनवरी में होना है, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. कुछ दिनों से जेईई मेन 2023 नोटिफिकेशन के इस हफ्ते जारी होने की बात कही जा रही थी. वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जेईई मेन 2023 नोटिफिकेशन इस सप्ताह जारी नहीं किया जाएगा. एनटीए के डीजी विनीत जोशी ने इंडियन एक्सप्रेस को कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जेईई मेन के लिए तारीखें जारी करेगी, लेकिन अभी तक यह तय नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेईई मेन 2023 अगले साल जनवरी और अप्रैल में आयोजित किया जाएगा. जेईई मेन 2023 शेड्यूल जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जेईई मेन 2023 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर आवेदन पत्र भरना होगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट्स और स्कैन की गई इमेज को अपलोड करना होगा. जेईई मेन 2023 आवेदन शुल्क का भुगतान करें, इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.
जेईई मेन 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा. यह परीक्षा मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. जेईई मेन 2023 पेपर वन में 90 अंक का होता है जबकि बीप्लानिंग (पेपर 2बी) 105 अंकों का होता है.
UPPSC Recruitment 2022: यूपी में मेडिकल ऑफसर के 2,382 पदों पर भर्तियां, आयोग ने मांगे आवेदन
जेईई मेन पिछले साल 20 जून से 29 जून के बीच आयोजित किया गया था, जबकि दूसरा सत्र 21 जुलाई से 30 जुलाई, 2022 तक आयोजित किया गया था. जेईई मेन 2023 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को देश के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक और बीएआरएच प्रोग्रामों में प्रवेश मिलता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं