
RRB Group D Result 2022: कब जारी होगा आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट? रीजन वाइज कट ऑफ मार्क्स और लेटेस्ट अपडेट
RRB Group D Result 2022: लगभग 1 करोड़ उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट (RRB Group D Result) का इंतजार कर रहे हैं. खबरों की मानें तो रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड इसी हफ्ते रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अपलोड किया जाएगा. रेलवे की इस भर्ती परीक्षा में भाग ले चुके उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की साइट से चेक कर सकते हैं. आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त, 2022 से 11 अक्टूबर, 2022 के बीच किया गया था.
यह भी पढ़ें
RRB Chandigarh Group D Result 2022: जारी हुआ आरआरबी चंडीगढ़ ग्रुप डी का रिजल्ट, सफल कैंडिडेट्स पीईटी के लिए हो जाएं तैयार
RRB Group D Result 2022: रेलवे की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, रीजन वाइज रिजल्ट का Direct Link
RRB Group D Result 2022: आरआरबी इलाहाबाद ग्रुप डी रिजल्ट rrbald.gov.in पर घोषित, Direct Link से चेक करें
रेलवे की इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1,03,769 रिक्त पदों को भरा जाएगा. एक बार, रिजल्ट जारी हो जाने के बाद, बोर्ड वेबसाइट पर आरआरबी ग्रुप डी मेरिट लिस्ट 2022 (RRB Group D Merit List 2022) और आरआरबी ग्रुप डी कट ऑफ 2022 (RRB Group D Cut Off 2022) भी अपलोड करेगा. अभी तक रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है. बोर्ड ने उम्मीदवारों को पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय दिया गया था. यहां आरआरबी ग्रुप डी 2022 के लिए अपेक्षित रीजन वाइस कट ऑफ मार्क्स दिए जा रहे हैं.
RRB Group D 2022: रीजन वाइज एक्सपेक्टेड कट ऑफ मार्क्स
रीजन एक्सपेक्टेड कट ऑफ मार्क्स
अजमेर 72-76
इलाहाबाद 73-77
अहमदाबाद 70-74
बेंगलुरु 60-64
भोपाल 73-77
बिलासपुर 68-72
भुवनेश्वर 72-76
चंडीगढ़ 73-77
चेन्नई 70-74
गोरखपुर 72-76
गुवाहाटी 75-79
कोलकाता 79-83
मुंबई 66-70
पटना 75-79
रांची 74-78
सिकंदराबाद 68-72
IIT कानपुर ने GATE 2023 परीक्षा के लिए जारी किए दिशानिर्देश, जानिए क्या कहा संस्थान ने
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की सावधानीपूर्वक जांच करने के बाद बोर्ड द्वारा फाइनल आंसर-की अपलोड की जाएगी. परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को कट-ऑफ अंकों से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे. सीबीटी रिजल्ट घोषित होने के बाद, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन आयोजित की जाएगी.