JEE Main 2024 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2024 सत्र 1 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू कर दिए हैं, जो 30 नवंबर तक चलेंगे. हालांकि एनटीए ने पिछले महीने से वार्षिक एग्जाम कैलेंडर जारी करके जेईई मेन 2024 परीक्षा तिथियों का ऐलान किया था. पिछले साल की तरह इस साल भी जेईई मेन की परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जाएगी. पहले सत्र की परीक्षा जनवरी में जबकि दूसरे सत्र की परीक्षा अप्रैल 2024 में. जब से जेईई मेन की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जा रही है, तब से लाखों छात्र जेईई मेन परीक्षा को लेकर कंफ्यूज है. यह कंफ्यूजन जेईई मेन परीक्षा में भाग लेने को है. छात्र यह जानना चाहते हैं कि क्या उन्हें जेईई मेन 2024 के दोनों सत्रों में भाग लेना होगा? जेईई मेन 2024 सत्र 1 में कौन छात्र भाग ले सकते हैं और कौन नहीं? क्या सत्र 1 में भाग लेने वाले छात्रों को जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा देनी होगी, क्या सत्र 1 में भाग लेने वाले छात्रों को जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा नहीं देनी होगी? अगर किसी ने दोनों सत्रों में भाग ले लिया तो क्या, पहले सत्र में पास हो गएं तब भी दूसरा सत्र देना होगा...आदि.
JEE Main 2024: जेईई मेन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन और देश के टॉप 10 एनआईटी कॉलेज
अगर आप भी जेईई मेन 2024 से जुड़े ऐसे ही सवालों का जवाब तलाश रहे हैं तो बता दें कि स्टूडेंट के पास यह विकल्प होगा कि वे जेईई मेन 2024 सत्र 1 में भाग लें या जेईई मेन 2024 सत्र 2 में या फिर दोनों में. स्टूडेंट जेईई मेन 2024 सत्र 1 और सत्र 2 दोनों में भाग ले सकते हैं. जहां तक स्कोर की बात है तो दोनों ही सत्र में से जिस सत्र में बेहतर स्कोर होंगे, उसे ही फाइनल स्कोर और फाइनल रिजल्ट माना जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अगर कोई छात्र जेईई मेन के पहले सत्र में असफल रह गया हो या सफल उसे दूसरे सत्र में भाग लेने के लिए जेईई मेन 2024 रजिस्ट्रेशन को दोबारा नहीं करना होगा हालांकि उन्हें शुल्क देना होगा. ऐसे स्टूडेंट सत्र 2 विंडो के दौरान सीधे लॉगिन कर सकते हैं. लॉगिन करने के बाद उन्हें शुल्क का भुगतान करना होगा. स्टूडेंट चाहे तो अपने एग्जाम सेंटर में भी बदलाव कर सकते हैं. हालांकि स्टूडेंट ऐसा तभी कर सकेंगे जब उन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और एप्लीकेशन प्रोसेस को सही ढंग से पूरा किया हो.
HTET 2023: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फीस 1000 रुपये से 2400 रुपये तक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं