GATE 2024 Registration: गेट 2024 यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु गेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुक्रवार, 29 सितंबर को बंद कर देगा. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in से आवेदन कर सकते हैं. हालांकि विलंब शुल्क के साथ गेट के लिए फॉर्म 13 अक्टूबर तक भरे जाएंगे. आवेदन करने के दौरान उम्मीदवारों अपने कई डॉक्यूमेंट्स सहित फोटोग्राफ और सिग्नेचर की स्कैन्ड कॉपी को अपलोड करना होगा.
IIT कानपुर ने लॉन्च किया चार नए पीजी कोर्स, एडमिशन के लिए नहीं चाहिए GATE स्कोर
गेट के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
डिग्री सर्टिफिकेट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट या संस्थान के हेड द्वारा प्राप्त सर्टिफिकेट
कैटेगरी सर्टिफिकेट, पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट
आईडी प्रूफ में पासपोर्ट/ पैन कार्ड / आधार कार्ड/ कॉलेज आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस
कैंडिडेट्स की फोटो और सिग्नेचर
गेट 2024 आवेदन शुल्क
गेट 2024 के लिए उम्मीदवारों को 1800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 900 रुपये देना होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
GATE 2024 परीक्षा पैटर्न जारी, इस साल 30 पेपरों के लिए होगी परीक्षा
गेट 2024 परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन | How to apply for Gate 2024
सबसे पहले उम्मीदवार IISc GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं.
पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें.
एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अकाउंट में लॉग इन करें.
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
विलंब शुल्क के साथ आवेदन
विलंब शुल्क के साथ गेट 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 30 सितंबर से 13 अक्टूबर तक भरे जा सकते हैं. उम्मीदवारों को विलंब शुल्क के रूप में 500 रुपये अतिरिक्त देना होगा.
फरवरी में होगी परीक्षा
गेट 2024 परीक्षा का आयोजन अगले साल फरवरी में किया जाना है. परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी. वहीं एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2024 को जारी किए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं