विज्ञापन

CA इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA Intermediate Result Out: सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है. ICAI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार टॉपर्स में दो लड़कियां शामिल हैं. चंदक साक्षी ने AIR-1 हासिल किया है.

CA इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA इंटर का रिजल्ट हुआ जारी

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 का सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार नील राजेश शाह ने इस परीक्षा में टॉप किया है, उनके अलावा चंदक साक्षी ने भी पहली रैंक हासिल की है. यानी सीए एग्जाम में दो उम्मीदवारों ने एक साथ टॉप किया है. दोनों ही टॉपर्स ने एक ही जितने अंक हासिल किए हैं. टॉपर्स की पूरी लिस्ट भी जारी कर दी गई है. जिन उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी थी, वो ICAI की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

कुल इतने उम्मीदवार हुए पास

सीए इंटर सितंबर 2026 परीक्षा के ग्रुप-1 में पास होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 23,210 है. इस परीक्षा में कुल 100301 उम्मीदवार शामिल हुए थे. यानी महज 23.14 प्रतिशत उम्मीदवार ही परीक्षा निकाल पाए. वहीं ग्रुप-2 में 68400 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से महज 12938 उम्मीदवार पास हुए हैं. इसका रिजल्ट 18.92 प्रतिशत रहा है. 

देख लीजिए टॉपर्स के नाम 

  • AIR-1 नील राजेश शाह ने हासिल की है, उनके कुल 502 नंबर हैं. 
  • चंदक साक्षी को भी पहली रैंक दी गई है, उन्हें भी 502 अंक मिले हैं. 
  • दूसरी रैंक श्रुति वी को मिली है, जिन्हें 492 नंबर मिले हैं. 
  • प्रेम अग्रवाल की तीसरी रैंक है, जिन्हें 490 नंबर मिले हैं. 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं
  • इसके बाद यहां आपको Intermediate Examination का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
  • लिंक पर क्लिक करते ही रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरना होगा. 
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपके सामने होगा
  • इसे यहां से डाउनलोड और प्रिंटआउट ले सकते हैं 

सितंबर में हुई थी परीक्षा 

सीए इंटरमीडिएट की ये परीक्षा सितंबर में आयोजित हुई थी. इसमें ग्रुप-1 की एडवांस्ड अकाउंटिंग परीक्षा  1 सितंबर को और कॉर्पोरेट एंड अदर लॉज 3 सितंबर को हुई. इसके बाद ग्रुप-2 की परीक्षाएं हुईं. इसमें टैक्सैशन की परीक्षा 6 सितंबर, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग का एग्जाम 8 सितंबर, ऑडिटिंग एंड एथिक्स  की परीक्षा 10 सितंबर और फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट की परीक्षा 12 सितंबर को हुई थी. अब इन सभी का रिजल्ट जारी हो चुका है. 

यह भी पढ़ें | यूपी TGT भर्ती के लिए TET पास होना जरूरी, शिक्षामित्रों को आयुसीमा में बड़ी छूट

यह भी पढ़ें | JEE Main से लेकर CUET और यूजीसी नेट तक, NTA की 14 परीक्षाओं की तारीख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CA Intermediate Result, CA Intermediate Result 2026, CA Intermediate Topper 2026, CA Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com