विज्ञापन

IAS जयति सिंह-IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से की फायरिंग, दोनों को शस्त्र ट्रेनिंग में कितना अंतर?

दशहरा पर AK-47 से हवाई फायरिंग करते IAS जयति सिंह और IPS अंकिता शर्मा के वीडियो वायरल हैं. इसके बाद IAS और IPS अधिकारियों की शस्त्र ट्रेनिंग में अंतर को लेकर बहस छिड़ गई है. जानिए दोनों महिला अधिकारियों का प्रोफाइल और Grok का जवाब.

IAS जयति सिंह-IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से की फायरिंग, दोनों को शस्त्र ट्रेनिंग में कितना अंतर?
IAS जयति सिंह और IPS अंकिता शर्मा: AK-47 फायरिंग और हथियारों की ट्रेनिंग में क्या अंतर है?
Social Media
  • मध्य प्रदेश की कलेक्टर जयति सिंह और छत्तीसगढ़ की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा AK-47 से हवाई फायरिंग करती नजर आईं
  • जयति सिंह 2016 बैच की IAS अधिकारी हैं, जो बड़वानी जिले की कलेक्टर हैं
  • अंकिता शर्मा 2018 बैच की IPS अधिकारी हैं, राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक हैं

भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी जयति सिंह और भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी अंकिता शर्मा AK-47 से फायरिंग करते नजर आ रही हैं. दोनों जांबाज महिला अधिकारियों के अलावा अनेक अफसरों ने दशहरा के मौके पर शस्त्र पूजन के दौरान हवाई फायर किया. साड़ी पहनकर हर्ष फायर करतीं कलेक्टर और एसपी के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं. साथ ही उनकी शस्त्र ट्रेनिंग को लेकर भी चर्चा हो रही है. लोग IAS और IPS की शस्त्र ट्रेनिंग के बारे में AI टूल Grok तक से सवाल पूछ रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

आईएएस जयति सिंह वर्तमान में मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की कलेक्टर हैं. NDTV

IAS जयति सिंह कौन हैं?

भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2016 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की अधिकारी जयति सिंह वर्तमान में मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की कलेक्टर हैं. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने बीटेक और एमबीए की डिग्री हासिल की. साल 2014 में उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़कर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर 94वीं रैंक हासिल कर मध्य प्रदेश कैडर में IAS अधिकारी बनीं. वह 10 सितंबर 2025 से बड़वानी की जिला कलेक्टर हैं. अब 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा पर शस्त्र पूजन के दौरान हवाई फायरिंग कर चर्चा में हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

IPS अंकिता शर्मा कौन हैं?

वर्ष 2018 बैच की IPS अधिकारी अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक  हैं. उन्हें छत्तीसगढ़ की पहली महिला IPS अधिकारी होने का गौरव भी प्राप्त है. IPS अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियानों का नेतृत्व भी कर चुकी हैं. 25 जून 1990 को जन्मी अंकिता शर्मा अब 20 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव पुलिस लाइन में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक साड़ी में AK-47 राइफल से फायरिंग करती नजर आईं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

Grok ने क्या जवाब दिया?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों महिला अधिकारियों के वायरल वीडियो शेयर करते हुए इस बात पर बहस हो रही है कि शस्त्र ट्रेनिंग के मामले में IAS और IPS अधिकारियों में कितना अंतर होता है. कोई इसे जमीन-आसमान का फर्क बता रहा है तो किसी के मुताबिक बहुत ज्यादा अंतर नहीं है. वहीं, इसी सवाल का जवाब AI टूल Grok से पूछा गया तो जवाब मिला कि, "IPS अधिकारियों को SVPNPA में गहन शस्त्र प्रशिक्षण (राइफल, पिस्टल और टैक्टिक्स) दिया जाता है, जबकि IAS अधिकारियों को LBSNAA में प्रशासनिक प्रशिक्षण, फिटनेस और अनआर्म्ड सेल्फ-डिफेंस पर अधिक जोर दिया जाता है. राइफल शूटिंग जैसी वैकल्पिक गतिविधियां हो सकती हैं, लेकिन औपचारिक कॉम्बैट ट्रेनिंग नहीं होती." 

यह भी पढ़ें- SVPNPA में भावुक हुईं IPS पूर्वा चौधरी, नानी के सिर पर रखी अपनी कैप, लिखा-'मां तुझे सलाम' 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS, IPS, Firing, Ankita Sharma AK-47 Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com