CLAT 2023: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज का कंसोर्टियम (Consortium of National Law Universities) कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (Common Law Admission Test) (CLAT) में भाग लेने की इच्छा रखने वाले आवेदकों के लिए रजिस्ट्रेशन कल, 8 अगस्त 2022 से शुरू करेगा. CLAT एप्लीकेशन फॉर्म 2023 ऑफिसियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा या समकक्ष योग्यता प्राप्त की है, वे CLAT में ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए आवेदन करने के योग्य हैं. पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के स्नातक में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
CLAT 2023 सूचना विवरणिका और एप्लीकेशन डेट्स जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी. क्लैट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो एनएलयू के कंसोर्टियम द्वारा देश भर में 22 एनएलयू द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) लॉ कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है.
CLAT 2023 Eligibility Criteria: यूजी कोर्स के लिए
उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इस वर्ष 12वीं परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार भी CLAT में उपस्थित होने के पात्र हैं.
पीजी कार्यक्रम के लिए
उम्मीदवारों का एलएलबी डिग्री या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत है. इस वर्ष परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं.
CLAT 2023 Syllabus
कंसोर्टियम CLAT 2023 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित करेगा. CLAT UG 2023 सिलेबस में मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषा, करंट अफेयर्स शामिल हैं, जिसमें सामान्य ज्ञान, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक शामिल हैं.
CLAT UG Paper Pattern
CLAT प्रश्न पत्र में एक-एक अंक के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं. परीक्षा की अवधि दो घंटे (120 मिनट) होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे.
CLAT Age Limit 2023
क्लॉट यूजी परीक्षा में भाग लेने के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं है.
JEE Main 2022 Result: जेईई में रिजल्ट आने से पहले जान लें कटऑफ, पिछले 5 वर्षों का Cut off देखें
आजादी अमृत महोत्सव: स्कूली बच्चों ने वडोदरा में बनाई मानव श्रृंखला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं