छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की SP अंकिता शर्मा का वीडियो दशहरे के दिन से ही वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शस्त्र पूजा के लिए तमाम हथियार टेबल पर रखे गए हैं, तभी IPS अंकिता शर्मा हाथ में एके-47 लिए हवा में दनादन फायर करना शुरू कर देती हैं. साड़ी में दिख रहीं आईपीएस अधिकारी के पास कई लोग भी खड़े दिख रहे हैं, जो फायर शुरू होते ही थोड़ा घबरा जाते हैं. अब इस पूरे मामले को लेकर अंकिता शर्मा पर सवाल उठ रहे हैं. सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने भी उनके इस वीडियो को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि पुलिस अधिकारियों के लिए हर्ष फायरिंग के नियम क्या हैं.
दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा
हमारे देश में दशहरे के मौके पर शस्त्र यानी हथियारों की पूजा करने का पुराना नियम है. पुलिस विभाग और सेना में भी इस दिन हथियारों की पूजा की जाती है. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भी कुछ ऐसा ही हुआ और इस दौरान आईपीएस अंकिता शर्मा समेत तमाम लोग वहां मौजूद थे. अंकिता शर्मा ने टेबल पर रखी एके-47 उठाई और उसे लोड कर दिया. इसके बाद उन्होंने उसे हल्का सा ऊपर करते हुए फायरिंग शुरू कर दी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सेना के पूर्व अधिकारी ने उठाए सवाल
भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल KJS ढिल्लों ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया और फायरिंग के तरीके पर सवाल उठा दिए. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर बताया कि इसमें क्या-क्या गलत है. उन्होंने कहा कि इश अनुशासनहीनता के लिए उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए. उन्होंने लिखा-
- लोडेड हथियार को गलत तरीके से पकड़ा गया है, जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.
- हथियार चलाने और इसे हैंडल करने के सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ है.
- लोडेड बंदूक को किसी भी दिशा में पॉइंट किया जा रहा है, पीछे खड़े लोग डरे हुए दिख रहे हैं.
- सरकारी हथियार का बिना किसी आधिकारिक इजाजत के इस्तेमाल किया गया और इस दौरान वर्दी भी नहीं पहनी गई.
- ट्रेनिंग में हथियार चलाने के बुनियादी नियम सिखाए जाते हैं, उनका पालन नहीं हुआ.
- गैर जिम्मेदाराना हरकत से खुद को या आसपास खड़े लोगों को गंभीर चोट लग सकती थी.

क्या है हथियार चलाने के नियम?
दशहर के मौके पर इस तरह की हर्ष फायरिंग कई जगह होती है. हालांकि इसे लेकर नियम काफी सख्त हैं. आर्म्स एक्ट के सेक्शन 25 के मुताबिक अगर कोई किसी हथियार को हर्ष फायरिंग के लिए इस्तेमाल करता है और इस दौरान किसी की जान को खतरा हो सकता है तो उसे दो साल तक की जेल या फिर एक लाख जुर्माने की सजा हो सकती है.
इसी एक्ट में सेक्शन 45 भी है, जिसमें पब्लिक सर्वेंट्स के लिए नियम बताए गए हैं. इसमें कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान अगर कोई अधिकारी हथियार को टेस्ट कर रहा हो तो उस पर ये एक्ट लागू नहीं होगा. यानी आईपीएस अंकिता शर्मा ये कहकर बच सकती हैं कि वो पुलिस लाइन के आधिकारिक इवेंट में मौजूद थीं और हथियार को टेस्ट कर रही थीं.
हालांकि इस दौरान कई आम लोग भी आसपास दिख रहे हैं, ऐसे में ये तर्क कितना जायज होगा, ये देखने वाली बात है. हर राज्य की पुलिस के अपने एक्ट, मैनुअल और नियम होते हैं, ऐसे में छत्तीसगढ़ पुलिस एक्ट के नियमों के हिसाब से भी इसे देखा जा सकता है. फिलहाल आईपीएस अंकिता शर्मा की तरफ से इस मामले में कोई भी सफाई नहीं दी गई है.
यह भी पढ़ें | जंतर-मंतर से लेकर इमरान खान तक, सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अक्टूबर के करेंट अफेयर्स
यह भी पढ़ें | IAS जयति सिंह-IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से की फायरिंग, दोनों की हथियार ट्रेनिंग में कितना अंतर?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं