BSEB Bihar Board Class 12 Exam 2021:बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के छात्रों के लिए कक्षा 12 या इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित करेगा. बोर्ड ने परीक्षा के निर्देश और COVID-19 दिशानिर्देश जारी किए हैं जिनका उम्मीदवारों को पालन करना चाहिए. 12वीं कक्षा की फाइनल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जारी किए गए थे.
उम्मीदवारों को अपने बिहार बोर्ड के एडमिट कार्ड परीक्षा स्थल तक ले जाने होंगे. परीक्षा के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य है. बिहार बोर्ड परीक्षा के दौरान जूते पहनना प्रतिबंधित है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
BSEB Bihar Board Class 12 Exam 2021:ये होंगे नियम
1- अनिवार्य जांच के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी.
2- परीक्षा के दौरान, परीक्षा स्थल से बाहर निकलने तक, प्रवेश के समय से फेस मास्क पहनना अनिवार्य है. एग्जाम हॉल को हर दिन सैनिटाइज किया जाएगा.
3- उम्मीदवारों को केवल चप्पल पहनकर परीक्षा स्थल में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. बंद जूते और मोजे सख्त वर्जित हैं.
4- परीक्षा स्थलों में धारा 144 लगाई जाएगी और अनधिकृत कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी. यदि कोई पाया जाता है, तो उसॉके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की जाएगी.
5-केंद्र अधीक्षकों और मोबाइल ऐप ऑपरेटरों के अलावा, परीक्षा के लिए नियुक्त किसी अन्य व्यक्ति को परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी. यदि पाया जाता है, तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और उसे निलंबित किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं