विज्ञापन

जहानाबाद की मानसी ने बढ़ाया बिहार का मान: मैट्रिक में हासिल की 9वीं रैंक, अब अफसर बन देश सेवा का है इरादा

Bihar 10th result out 2026 : रिजल्ट आने के बाद से ही मानसी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. ग्रामीण एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मना रहे हैं. इधर जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक ऋतुराज कुमार उनके घर पहुंचे और उन्हें साल देकर सम्मानित किया.

जहानाबाद की मानसी ने बढ़ाया बिहार का मान: मैट्रिक में हासिल की 9वीं रैंक, अब अफसर बन देश सेवा का है इरादा
मानसी के चाचा अपनी भतीजी की काबिलियत पर गर्व करते हुए भावुक हो गए.

Bihar 10th Result 2026 Topper Success Story :  प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती, इसे एक बार फिर सच कर दिखाया है जहानाबाद के घोसी प्रखंड क्षेत्र के भारथु गांव की बेटी मानसी कुमारी ने. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी मैट्रिक के नतीजों में मानसी ने पूरे राज्य में 9वां स्थान प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे बिहार का मान बढ़ाया है. 

साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली मानसी, अवधेश उपाध्याय की पुत्री हैं. पिता पहले ड्राइवर थे लेकिन इन दिनों वह पूजापाठ कर अपने परिवार चलते है. मानसी ने एमकेडी हाई स्कूल भारथु में पढ़ाई कर 500 में से 482 अंक हासिल कर टॉपर्स की सूची में अपनी जगह बनाई. मानसी की इस सफलता के पीछे उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत, अटूट लगन और कड़ा अनुशासन है.

Latest and Breaking News on NDTV
IAS बनने का है सपना

अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है. वही मानसी ने बताया कि उन्हें पूरा उम्मीद था कि वह बिहार में टॉपर बनेगी. मानसी ने दृढ़ता के साथ कहा कि मेरा सपना सिविल सेवा (IAS) में जाकर समाज के लिए काम करना है. मैं प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश से भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना चाहती हूं.मानसी ने ये भी बताया कि जरूरत पड़ने पर वे राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर अपनी दृढ़ संकल्प पूरा करेगी.

मानसी की सफलता पर चाचा हुए भावुक

मानसी के चाचा अपनी भतीजी की काबिलियत पर गर्व करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने संकल्प लिया कि बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए वे अपनी खून का एक-एक कतरा तक बेच देंगे, लेकिन उसकी शिक्षा में कोई कमी नहीं आने देंगे. वहीं मां पूजा देवी ने बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी लाडली ने पूरे परिवार का नाम रौशन कर दिया है.

विधायक ऋतुराज कुमार ने किया सम्मानित

रिजल्ट आने के बाद से ही मानसी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. ग्रामीण एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मना रहे हैं. इधर जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक ऋतुराज कुमार उनके घर पहुंचे और उन्हें साल देकर सम्मानित किया. मानसी की यह उपलब्धि उन हजारों छात्र-छात्राओं के लिए मिसाल है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं.

लेखक के बारे में
img
Mukesh Kumar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Board 10th Result 2026, BSEB Matric Topper 2026, Bihar Board Topper List 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com