विज्ञापन

बालकनी में कबूतरों से परेशान हैं? ये 7 देसी उपाय सच में काम करते हैं

​Home Remedies For Pigeons: क्या आप भी बालकनी और खिड़की में कबूतर आने से परेशान हैं और इन्हें बिना नुकसान पहुंचाए भगाना चाहते हैं, तो अपनाएं ये आसान उपाय.

बालकनी में कबूतरों से परेशान हैं? ये 7 देसी उपाय सच में काम करते हैं
​Pigeon Repellent Hacks: बालकनी और खिड़की से कबूतर कैसे भगाएं. (AI Generated Image)

​Domestic Tips For Pigeons: क्या आप भी सुबह-सुबह कबूतरों की आवाज से उठते हैं. अगर हां तो आपको बता दें कि ये शांत पक्षी देखने में जितने अच्छे लगते हैं उतनी ज्यादा गंदगी फैलाते हैं और उस गंदगी से सेहत को कई नुकसान भी हो सकते हैं. अगर आप भी खिड़कियों और बालकनी पर कबूतरों के आने से परेशान हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप कबूतरों को घर से भगा सकते हैं वो भी बिना उन्हें नुकसान पहुंचाए.

कबूतरों को भगाने का आसान तरीका- ((Tips To Scare Away Pigeons)

बालकनी या खिड़की में रोज़ आने वाले कबूतर न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी खतरा बन सकते हैं. अगर आप भी कबूतरों की आवाज, पंख और बीट से परेशान हैं, तो कुछ देसी और सुरक्षित उपाय उन्हें दूर रखने में मदद कर सकते हैं.

1.पुरानी CD-  

बालकनी में पुरानी सीडी लटका दें. सूरज की रोशनी पड़ने पर जब ये चमकती हैं, तो कबूतर डरकर भाग जाते हैं.

2. ​प्लास्टिक के सांप- 

रबर वाले नकली सांप रेलिंग पर रख दें. कबूतर इन्हें असली शिकारी समझकर पास नहीं आते. साथ वो यहां आना भी बंद कर देंगे.

​3. चमकदार रिबन- 

बालकनी और खिड़की में लाल या सिल्वर रंग के चमकीले रिबन बांध दें, जो हवा में हिलते रहें. इन्हें देख कर कबूतर भाग जाएंगे.

​4. नकली उल्लू-

कबूतर उल्लू से बहुत डरते हैं. एक बड़ा प्लास्टिक का उल्लू कोने में रख दें.

5. ​​दालचीनी का पाउडर- 

जहां कबूतर बैठते हैं, वहां दालचीनी छिड़क दें. इसकी महक से कबूतर भाग जाते हैं.

कबूतर भगाने के देसी उपाय, बालकनी से कबूतर कैसे भगाएं,kabootar se chutkara, balcony pigeon problem hindi, pigeon droppings problem home,

कबूतर भगाने के देसी उपाय | बालकनी से कबूतर कैसे भगाएं. 

6. पुदीना- 

गर्मियों में पुदीना न सिर्फ स्वाद और सेहत को बढ़ाने बल्कि, कबूतरों को भगाने में भी मदद कर सकता है. पुदीने के तेल की कुछ बूंदें रुई में भिगोकर कोनों में रख दें. इसकी महक से कबूतर आना बंद कर सकते हैं.

​7. लहसुन का पानी- 

किचन में मौजूद लहसुन को आमतौर पर तड़के के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. बालकनी में पिसा हुआ लहसुन पानी में मिलाकर छिड़कने से कबूतर आना बंद हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- लाल चीटियों को बिना मारे कैसे भगाएं? इस घरेलू तरीके से उल्टे पांव भाग जाएंगी Red Ants

FAQS

Q1. कबूतर बार‑बार बालकनी में क्यों आते हैं?
क्योंकि उन्हें सुरक्षित जगह, किनारा और दाना मिलने की उम्मीद होती है.

Q2. क्या कबूतरों की गंदगी से बीमारी हो सकती है?
लगातार संपर्क में रहने से सांस और एलर्जी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

Q3. क्या देसी उपाय कबूतरों को नुकसान पहुंचाते हैं?
नहीं, सही तरीके से अपनाने पर ये पूरी तरह सुरक्षित होते हैं.

Q4. कबूतर जाल लगाना सही है या नहीं?
जाल तभी लगाएं जब स्थानीय नियम और सुरक्षा का ध्यान रखा जाए.

फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com