Dimak Ka Gharelu Upay: गर्मियों में हम दीमक को भूल जाते हैं. लेकिन, ये परेशानी अचानक नहीं आती धीरे-धीरे हमारे घर की लकड़ियों को खोखला करती है. लगभग 2 महीने बाद बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा और अभी अदृश्य लगने वाली दीमक (Termite) अचानक दिखने लगेगी. ऐसे में दीमक से बचने की तैयारी अभी से करने पड़ेगी. नमी बढ़ने के कारण दीमक तेजी से पनपती है और घर की लकड़ी जैसे दरवाजे, खिड़कियां और अलमारियों को अंदर ही अंदर खोखला कर देती है. सबसे खतरनाक बात यह है कि इसका असर बाहर से तुरंत नजर नहीं आता, लेकिन अंदर से लकड़ी पूरी तरह कमजोर हो जाती है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो भारी नुकसान हो सकता है. बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि दीमक को कैसे खत्म करें (Dimak Ko Kaise Mare), दीमक को कैसे भगाएं, दीमक लगने पर क्या करना चाहिए? अगर आप भी दीमक का इलाज ढूंढ रहे हैं, तो यहां हम कुछ आसान घरेलू उपाय (Home Remedy) बता रहे हैं जिन्हें आजमाकर आप दीमक से अपनी लकड़ी को सुरक्षित रख सकते हैं.
बारिश में क्यों बढ़ता है दीमक का खतरा? | Why Does the Risk of Termites Increase During the Rainy Season?
बरसात के मौसम में हवा में नमी काफी बढ़ जाती है, जो दीमक के लिए सबसे फ्रेंडली एनवायरमेंट बनाती है. दीमक गीली और नम लकड़ी में जल्दी फैलती है और तेजी से नुकसान पहुंचाती है. यही वजह है कि मानसून में दीमक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. आपको अभी से इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें: तवे का जंग और कालापन मिनटों में हो जाएगा गायब, इन 5 जबरदस्त घरेलू नुस्खों से चमकेगा शोरूम जैसा नया
दीमक से बचाने के असरदार घरेलू उपाय | Effective Home Remedies to Protect Against Termites
1. नीम का तेल (Neem Oil For Termites)
नीम का तेल दीमक के लिए जहर की तरह काम करता है. आपको बस कॉटन या ब्रश की मदद से नीम का तेल प्रभावित जगह पर लगाना है. इससे दीमक दूर रहती है और दोबारा आने की संभावना भी कम होती है.

2. सिरका और नींबू का मिश्रण (Vinegar and Lemon For Termite)
दीमक को भगाने का यह एक कारगर घरेलू नुस्खा माना जाता है. आपको करना ये है कि सफेद सिरका और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे करना है. यह मिश्रण दीमक को तुरंत खत्म करने में मदद करता है.
3. धूप दिखाना न भूलें (Sunlight Exposer For Termite)
अगर आपके पास कोई छोटी अलमारी, टेबल या कुर्सी है, तो उसे समय-समय पर धूप में रखना बहुत जरूरी है. धूप नमी को कम करती है और दीमक को पनपने से रोकती है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली की इन 3 मार्केट में मिलती हैं सबसे सस्ती किताबें, स्टूडेंट्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं
4. बोरिक पाउडर का इस्तेमाल (Boric Powder For Termite)
बोरिक पाउडर दीमक को खत्म करने में काफी कारगर होता है. इसे पानी में मिलाकर स्प्रे करें या सीधे प्रभावित जगह पर डालें. यह दीमक को जड़ से खत्म करने में मदद करता है.

Photo Credit: AI Image
4. नम जगहों को रखें सूखा
दीमक नमी में पनपती है, इसलिए घर की दीवारों और लकड़ी के पास पानी जमा न होने दें. लीकेज या सीलन को तुरंत ठीक कराएं. ये भी दीमक से बचाव करने का एक अच्छा तरीका है.
ये भी पढ़ें: 100 रुपए में जीन्स, 70 में शॉर्ट्स, दिल्ली की इस मार्केट में मिलती है सबसे सस्ती जीन्स, मेट्रो से 5 मिनट दूर
इन बातों का रखें ध्यान:
- लकड़ी पर पॉलिश या वार्निश जरूर कराएं.
- पुराने फर्नीचर की समय-समय पर जांच करें.
- बारिश में घर की सफाई और वेंटिलेशन पर खास ध्यान दें.
दीमक चुपचाप अंदर ही अंदर लकड़ी को नुकसान पहुंचाती है और जब तक पता चलता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है. लेकिन, अगर आप थोड़ी सी सावधानी और ये आसान घरेलू उपाय अपनाएं, तो अपने घर की खिड़की, दरवाजे और अलमारी को पूरी तरह सेफ रख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं