विज्ञापन

TCS Salary Hike: क्‍या टीसीएस में 10 फीसदी से ज्‍यादा सैलरी बढ़ेगी? जानिए किन कर्मचारियों को कितना फायदा होगा

TCS Salary: अर्निंग कॉल के दौरान कंपनी ने कहा, सैलरी हाइक सभी ग्रेड के कर्मचारियों पर लागू होगी, जिसमें शानदार प्रदर्शन करने वालों को ज्यादा रिवॉर्ड दिया जाएगा. सैलरी कितनी बढ़ जाएगी, ये कैलकुलेशन अंदर है.

TCS Salary Hike: क्‍या टीसीएस में 10 फीसदी से ज्‍यादा सैलरी बढ़ेगी? जानिए किन कर्मचारियों को कितना फायदा होगा
TCS Salary Hike: टीसीएस ने अपने बेहतरीन कर्मियों को अच्‍छी सैलरी हाइक देने का ऐलान किया है.

TCS Increment: अप्रैल का महीना चल रहा है और नौकरीपेशा लोगों के बीच इसी बात की चर्चा है कि उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी. ज्‍यादातर लोग 10 फीसदी से ज्‍यादा सैलरी हाइक की उम्‍मीद लगाए होते हैं. डबल डिजिट में हाइक भला कौन नहीं चाहेगा! हो सकता है कि आप भी उनमें से एक हों. खैर हमारी-आपकी बात छोड़ें, टाटा ग्रुप की एक कंपनी ने तो इस बारे में ऐलान भी कर दिया है. बात कर रहे हैं, TCS यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की. कंपनी ने घोषणा की है कि बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों (Top Performers) को इस साल दो अंकों (Double-Digit) में सैलरी हाइक यानी वेतन वृद्धि मिलेगी. कंपनी 1 अप्रैल से सभी पात्र कर्मचारियों के लिए वार्षिक वेतन वृद्धि Annual Increments) लागू कर रही है.

छंटनी के दौर में राहत भरी खबर 

TCS का यह कदम ऐसे समय में आया है जब पूरे आईटी सेक्टर में सैलरी हाइक, नियुक्तियों की मांग और नौकरी के भरोसे को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ ही इस वेतन संशोधन की घोषणा की. TCS ने इस फैसले को लगातार मिल रहे नए प्रोजेक्ट्स (Deal Momentum) और भविष्य की मांग पर भरोसे से जोड़ा है. इसके साथ ही, यह फैसला टैलेंट को रोके रखने (Retention) का एक संकेत भी है, क्योंकि कंपनियां वर्तमान में एआई (AI), क्लाउड और डिजिटल भूमिकाओं के लिए कुशल कर्मचारियों को अपनी ओर खींचने की होड़ में हैं.

सैलरी का नया गणित, किसे कितना फायदा?

कंपनी ने कहा कि वेतन वृद्धि सभी ग्रेड के पात्र कर्मचारियों पर लागू होगी, जिसमें शानदार प्रदर्शन करने वालों को ज्यादा रिवॉर्ड दिया जाएगा. अर्निंग कॉल के दौरान कंपनी ने कहा, 'हमने 1 अप्रैल से सभी ग्रेड के पात्र कर्मचारियों के लिए वार्षिक वेतन वृद्धि की घोषणा की है, जिसमें टॉप परफॉर्मर्स को डबल-डिजिट में बढ़ोतरी मिलेगी.' 

अब मान लीजिए जिन कर्मियों की सैलरी 90,000 रुपये/महीने की है और कंपनी उसे टॉप परफॉर्मर के दायरे में रखती है तो उसकी सैलरी 9,000 या उससे ज्‍यादा बढ़ सकती है. ऐसे में उसकी सैलरी एक लाख के करीब हो जाएगी. वहीं जिनकी सैलरी 2 लाख के करीब है, उनकी सैलरी 20 हजार रुपये या उससे ज्‍यादा बढ़ सकती है. हालांकि ये अनुमानित कैलकुलेशन है. अंतिम फैसला कंपनी का ही होगा. 

बता दें कि वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के अंत तक TCS के कुल कर्मचारियों की संख्या 5,84,519 रही. कंपनी ने यह भी बताया कि मार्च तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में 2,000 से अधिक का इजाफा हुआ है.

प्रतिभाओं को साथ जोड़े रखना चाहती है कंपनी 

सैलरी हाईक (वेतन वृद्धि) उन सबसे स्पष्ट संकेतों में से एक है जिससे कर्मचारी कंपनी के भरोसे और अपने करियर की संभावनाओं का आकलन करते हैं. अलग-अलग स्तर पर दी जाने वाली ये सैलरी हाइक, TCS को अपने बेहतरीन टैलेंट को बनाए रखने में मदद करेगी, खासकर उन क्षेत्रों में जहाँ मांग अधिक है, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और डेटा. कंपनी ने ये भी स्पष्ट किया कि वह अनुभवी नियुक्तियों और कैंपस रिक्रूटमेंट के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार वर्कफोर्स बनाने में निवेश करना जारी रखेगी.

बाजार की नजर, मुनाफे पर असर

अब निवेशकों की नजर इस बात पर होगी कि क्या इस वेतन वृद्धि का असर आने वाली तिमाहियों में कंपनी के मुनाफे (margins) पर पड़ेगा या फिर बेहतर विकास और उत्पादकता के जरिए इसकी भरपाई हो जाएगी. मैनेजमेंट का कहना है कि वे अपनी 'बिल्ड-पार्टनर-एक्वायर' रणनीति के तहत निवेश जारी रखते हुए विकास और लाभप्रदता के बीच संतुलन बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या अन्य बड़ी आईटी कंपनियां भी इस अर्निंग सीजन के दौरान इसी तरह की वेतन वृद्धि की घोषणा करती हैं.

ये भी पढ़ें: TV-Fridge Prices Hike: 8,500 वाली टीवी 10 हजार की हुई, फ्रिज भी हुआ महंगा! क्यों और कितने बढ़ गए दाम?

TV-Fridge Prices Hike: 8,500 वाली टीवी 10 हजार की हुई, फ्रिज भी हुआ महंगा! क्यों और कितने बढ़ गए दाम?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com