विज्ञापन

Share Market Closing: यूएस-ईरान में शांति वार्ता, बाजार को जंग रुकने की उम्मीद, सेंसेक्स 750 तो निफ्टी 200 अंक से ज्यादा उछला

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी रही. जानें HDFC और ICICI बैंक के दम पर कैसे बाजार ने लगाई लंबी छलांग.

Share Market Closing: यूएस-ईरान में शांति वार्ता, बाजार को जंग रुकने की उम्मीद, सेंसेक्स 750 तो निफ्टी 200 अंक से ज्यादा उछला
Stock Market News Today: आज बाजार की तेजी में बैंकिंग सेक्टर का सबसे बड़ा हाथ है.
नई दिल्ली:

Share Market Closing: भारतीय शेयर बाजार ने आज लगातार तीसरे दिन बढ़त का सिलसिला जारी रखा. यूएस-ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता के चलते जंग रुकने की उम्मीदों ने निवेशकों में उत्साह भर दिया. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन पर सेंसेक्स करीब 750 अंकों की छलांग लगाकर 79,273 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी ने 24,550 का आंकड़ा पार कर लिया.

FMCG और बैंकिंग सेक्टर का रहा जलवा

बाजार की इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा हाथ FMCG सेक्टर का रहा. नेस्ले इंडिया के चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे, जिसके बाद शेयर में 8% तक की जबरदस्त तेजी देखी आई. हिंदुस्तान यूनिलीवर में भी 4% से ज्यादा का उछाल आया. बैंकिंग सेक्टर में भी ICICI बैंक और HDFC बैंक ने इंडेक्स के लिए बूस्ट का काम किया. 

टॉप 5 गेनर्स (Top 5 Gainers)

  • नेस्ले इंडिया (8%)
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर (4%) 
  • आईसीआईसीआई बैंक (2.17%)
  • एचडीएफसी बैंक (2.08%)
  • एक्सिस बैंक (1.54%)

ये भी पढ़ें-  8th Pay Commission: 18 के बदले केवल 7 पे-लेवल की मांग! ऐसा हुआ तो सैलरी में बंपर उछाल तय, प्रमोशन प्रोसेस होगा आसान

टॉप 5 लूजर्स (सेंसेक्स)

  • BEL (-1.33)
  • टाइटन (-0.88)
  • रिलायंस (-0.66)
  • एनटीपीसी (-0.45)
  • पावर ग्रिड (-0.39)

IT और फार्मा में रही सुस्ती

जहां एक तरफ बाजार हरे निशान पर था, वहीं IT इंडेक्स में थोड़ी कमजोरी देखने को मिली. इंफोसिस और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. फार्मा सेक्टर में भी मिला-जुला असर रहा, जहां डॉ. रेड्डीज जैसे शेयर दबाव में दिखे.

ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेत

ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत की खबरों और युद्ध खत्म होने की उम्मीद से क्रूड ऑयल की कीमतें स्थिर हैं. इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पॉजिटिव रहा है. एक्सपर्ट का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह कंट्रोल में रहती हैं, तो बाजार में रिकवरी और तेज हो सकती है.

निवेशकों के लिए क्या आगे?

बाजार अब Q4 के बचे हुए नतीजों और अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता पर नजर बनाए हुए है. कारोबार के दूसरे दिन आई इस तेजी से पता चल रहा है कि बुल्स ने एक बार फिर बाजार पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

 8th Pay Commission: हर साल 6% इंक्रीमेंट, 3.83 फिटमेंट फैक्टर! 6 बड़े अपडेट्स और सैलरी का पूरा कैलकुलेशन यहां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com