विज्ञापन
7 minutes ago

Stock Market Today, Sensex, Nifty, BSE, NSE, Share Prices LIVE Updates: मंगलवार को मार्केट खुलने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्‍या आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों (Share Market Live) में रौनक लौटेगी? ग्‍लोबल मार्केट और गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) से ऐसे संकेत मिल रहे थे और हुआ भी ऐसा ही. प्रो-ओपनिंग सेशन के दौरान सेंसेक्‍स में 1500 अंक का उछाल देखा गया. वहीं मार्केट ओपन होते-होते ये बढ़त एडजस्‍ट होकर 1000 अंक के करीब आ गई. निफ्टी में भी मार्केट खुलते ही बढ़त देखी गई और ये 22800 के पार पहुंच गया. हालांकि रुपये में कमजोरी देखी गई. 

इससे पहले, पिछले कई हफ्तों से युद्ध की आग में झुलस रहे वैश्विक बाजारों (Global Market) के लिए सोमवार की शाम एक बड़ी राहत लेकर आई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पोस्‍ट ने न केवल युद्ध की आशंकाओं को कम किया, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में नई जान फूंक दी है. ट्रंप के इस 'संदेश' के बाद अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी देखी गई. वॉल स्ट्रीट पर सोमवार को जबरदस्त रौनक रही. S&P 500 इंडेक्स से लेकर NASDAQ में तेजी देखी गई. हालांकि, ईरान द्वारा सीधी बातचीत से इनकार करने के बाद बढ़त थोड़ी सीमित हुई, लेकिन निवेशकों का सेंटिमेंट अब भी सकारात्मक बना हुआ है. भारतीय बाजार के लिए भी 'मंगलवार' मंगलमय साबित होता दिख रहा है. 

BSE Sensex NSE Nifty 50 LIVE Updates 24 March 2026 Tuesday: 

Share Market Outlook: शेयर बाजार में होगी शानदार रिकवरी, रुपया चढ़कर 91 पर जाएगा: रिपोर्ट

Sensex Nifty Live Update:  एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज (Emkay Global Financial Services) की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू बाजार में जल्द ही शानदार रिकवरी देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट में इस सुधार के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी और शेयरों के प्राइस-टू-अर्निंग (PE) प्रीमियम में आई कमी को मुख्य कारण बताया गया है.

एमके ग्लोबल की रिपोर्ट की 3 बड़ी बातें

  • रुपये की घर वापसी: रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय रुपया (INR) अपनी हालिया गिरावट से उबरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले फिर से ₹91 के स्तर पर लौट सकता है.
  • बॉन्ड यील्ड में कमी: एक्सपर्ट्स का मानना है कि 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड (Yield), जो फिलहाल 6.83 प्रतिशत पर है, घटकर 6.65 प्रतिशत तक आ जाएगी. बॉन्ड यील्ड का गिरना शेयर बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है.
  • रिकवरी का समय: रिपोर्ट के अनुसार, बाजार को पूरी तरह सामान्य स्थिति में लौटने और इस रिकवरी को धरातल पर आने में लगभग दो से तीन महीने का समय लग सकता है.

Share Market LIVE Updates: दिन के हाई लेवल पर पहुंचा Nifty, Sensex

Stock Market Live Updates: दोपहर करीब 1:20 बजे निफ्टी और सेंसेक्‍ट दिन के उच्‍चतम स्‍तर पर ट्रेड करता दिखा. Nifty50 2.03 प्रतिशत या 457.90 अंकों की बढ़त के साथ 22,969.95 पर ट्रेड कर रहा था. वहीं Sensex करीब 2.05 प्रतिशत या 1,489.14 अंकों की बढ़त के साथ 74,185.53 पर ट्रेड कर रहा था. 

Sensex, Nifty LIVE: बाजार में तेजी के 5 कारण

  1. ट्रंप के बयान के बाद मजबूत वैश्विक संकेत
  2. वैल्यू बाइंग
  3. India VIX में गिरावट
  4. भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी
  5. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

Share Market Live Top Picks: एक्सपर्ट के 'टॉप 5' पसंदीदा शेयर

  • BPCL (सबसे मजबूत भरोसा): कच्चे तेल के दाम गिरने से तेल शोधन (Refining) करने वाली कंपनियों को सीधा फायदा होगा. बीपीसीएल का मजबूत रिटेल नेटवर्क इसे मौजूदा संकट में सबसे सुरक्षित दांव बनाता है.
  • HINDPETRO (लगातार पसंद): बीपीसीएल के साथ एचपीसीएल (HPCL) का नाम आना यह दिखाता है कि एक्सपर्ट्स को तेल मार्केटिंग सेक्टर में लंबी तेजी की उम्मीद है.
  • TATA POWER (पावर सेक्टर का दिग्गज): ऊर्जा संकट ने देश के पावर ग्रिड की अहमियत बढ़ा दी है. टाटा पावर का रिन्यूएबल एनर्जी (सौर और पवन ऊर्जा) पोर्टफोलियो इसे भविष्य के लिए एक शानदार 'एनर्जी सिक्योरिटी' शेयर बनाता है.
  • MAX FINANCIAL (बीमा क्षेत्र पर दांव): सोमवार को बैंक शेयरों में भारी गिरावट के बावजूद, एक्सपर्ट्स को लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में वैल्यू दिख रही है. मैक्स फाइनेंशियल जैसे शेयरों पर युद्ध या क्रेडिट साइकिल का सीधा असर कम होता है.
  • SUPREME INDUSTRIES (इंफ्रास्ट्रक्चर की पसंद): प्लास्टिक पाइपिंग और बिल्डिंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली यह कंपनी भारत के बुनियादी ढांचे (Infrastructure) पर हो रहे खर्च का फायदा उठाएगी. यह एक संकेत है कि घरेलू विकास की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है.

अस्‍वीकरण: ये InvestorAI के इनपुट्स है. किसी भी परिस्थिति में इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. निवेश से पहले अपने इन्‍वेस्‍टमेंट एडवाइजर से सुझाव लेने की सलाह दी जाती है. 

Stock Market Strategy: उठते बाजार में तेल से आगे बढ़कर सोचें

Share Market Expert View Live: InvestorAi के मुताबिक, बाजार में मची घबराहट के बीच अब 'रिलीफ रैली' (राहत वाली बढ़त) शुरू हो सकती है. हालांकि भारत का 'डर का इंडेक्स' (India VIX) अभी भी 26.73 के ऊंचे स्तर पर है और रुपया 94 के करीब है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि केवल तेल कंपनियों ही नहीं, बल्कि पावर और घरेलू खपत वाले शेयरों में भी पैसा बनाने का मौका है.

Rupee at All Time Low: रुपया 93.71 तक गिर कर संभला

Rupee vs Dollar: भारतीय शेयर बाजार में जहां एक ओर 'ट्रंप के शांति संदेश' से रौनक लौटी है, वहीं दूसरी ओर भारतीय करेंसी रुपया (Indian Rupee) लगातार दबाव में नजर आ रहा है. मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 93.71 के स्तर पर पहुंच गया. हालांकि बाद में ये संभला और 93.64 के स्‍तर पर ट्रेड करता दिखा. 

Stock Market Live Update: आज क्यों आई बाजार में तेजी?

Share Market Live: प्री ओपनिंग में शानदार शुरुआत के बाद मार्केट खुलते-खुलते सेसेंक्‍स और निफ्टी में थोड़ा एडजस्‍टमेंट दिखा. सुबह 9:20 के करीब, सेंसेक्‍स 986 अंकों की बढ़त के साथ 73,683.07 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा. वहीं निफ्टी 308.90 अंकों की बढ़त के साथ 22,821.55 के लेवल पर कारोबार करता दिखा. 

बाजार में इस उछाल की मुख्य वजह राष्ट्रपति ट्रंप का वह बयान है जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच 'बहुत अच्छी और रचनात्मक बातचीत' हुई है. ट्रंप ने अगले 5 दिनों के लिए ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा ठिकानों पर किसी भी तरह के सैन्य हमले को टालने का निर्देश दिया है.

Stock Market Live: इन सेक्टर्स में रही सबसे ज्यादा खरीदारी

Sensex Nifty Live: बाजार में हर तरफ हरियाली देखी गई. सबसे ज्यादा मुनाफा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, ऑटो और सरकारी बैंक (PSU Banks) के शेयरों में दिखा, जिनमें 2 प्रतिशत तक की तेजी आई. इसके अलावा आईटी, एफएमसीजी और हेल्थकेयर सेक्टर भी 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.

Stock Market Live March 24: प्री ओपन में टेक और पावर शेयरों में हरियाली

Sensex, Nifty, BSE, NSE, Share Prices LIVE: मार्केट की प्री ओपनिंग के दाैरान पावर और टेक समेत अन्‍य सेक्‍टर्स के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे. अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो और एशियन पेंट्स में 3.5 फीसदी से ज्‍यादा का उछाल देखा गया. 

Stock Market Live: प्री-ओपन में 1500 अंक उछला सेंसेक्‍स

Share Market Live: युद्ध पर अल्‍पविराम वाले ट्रंप के बयान का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखा जा रहा है. आज मंगलवार को प्री-ओपन में सेंसेक्‍स करीब 2 फीसदी या 1500 अंक उछला. 

Gift Nifty Live: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, बढ़त के साथ खुल सकते हैं बाजार

Share Market Opening Prediction: गिफ्ट निफ्टी 22,870 से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो निफ्टी फ्यूचर्स के बंद भाव से 400 से ज्‍यादा प्‍वाइंट की बढ़त दिखाता है. इससे संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुल सकते हैं. 

Share Market Live News: इन 4 मोर्चों पर मिल सकता है भारत को फायदा

  1. रुपये की मजबूती: तेल की कीमतें गिरने का सीधा मतलब है कि भारत को तेल आयात के लिए अब कम डॉलर खर्च करने होंगे. इससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम होगा और रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच चुका भारतीय रुपया फिर से मजबूती की राह पर लौटेगा.
  2. ऑटो और सीमेंट सेक्टर को 'बूस्ट': तेल सस्ता होने से लॉजिस्टिक और माल ढुलाई की लागत कम होगी. इससे सीमेंट कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा. साथ ही, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर होने की उम्मीद से ऑटो सेक्टर में खरीदारी की नई लहर आ सकती है.
  3. पेंट्स और टायर इंडस्ट्री की चांदी: पेंट्स और टायर कंपनियों के लिए कच्चा तेल मुख्य इनपुट कॉस्ट होता है. तेल की कीमतों में 11% की गिरावट से इनकी लागत 20-25% तक कम हो सकती है, जिससे एशियन पेंट्स और एमआरएफ जैसे शेयरों में कल बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.
  4. घरेलू खपत को बढ़ावा: कच्चे तेल का सस्ता होना पूरी सप्लाई चेन को राहत देता है. इससे आने वाले दिनों में महंगाई दर में कमी आ सकती है, जो घरेलू खपत (Consumption) को बढ़ावा देगी.

Global Market Live: कच्चे तेल में 11% की गिरावट

Share Market Live News: ट्रंप ने जैसे ही ईरान के साथ 'सकारात्मक बातचीत' और अगले 5 दिनों तक हमले टालने का ऐलान किया, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सुनामी आ गई. ब्रेंट क्रूड की कीमतें जो 114 डॉलर के पार पहुंच गई थीं, वे 11 से 13 प्रतिशत तक टूटकर 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गईं. हालांकि बाद में फिर कीमतें ऊपर गईं. भारत जैसे देश के लिए, जो अपनी जरूरत का 85% तेल आयात करता है, तेल की कीमतें कम होना,  अच्‍छा संकेत है.  

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com