विज्ञापन

Stock Market Today: ईरान-अमेरिका तनाव और क्रूड ऑयल की आग में झुलसा बाजार, खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

आज बाजार में गिरावट का सबसे ज्यादा असर फाइनेंशियल और ऑटो सेक्टर पर देखा गया.हालांकि, इस कमजोर माहौल में भी मेटल और हेल्थकेयर सेक्टर ने बाजार को संभालने की कोशिश की.

Stock Market Today: ईरान-अमेरिका तनाव और क्रूड ऑयल की आग में झुलसा बाजार, खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम
Stock Market News Today: शेयर बाजार में आई गिरावट का सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और कच्चे तेल का महंगा होना है.

Share Market Opening: आज ,14 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 526.35 अंक (0.68%) का गोता लगाकर 77,090.05 पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 142.70 अंक (0.59%) टूटकर 24,100 के स्तर से नीचे 24,068.30 पर आ गया. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई भारी तेजी का असर शेयर बाजार पर साफ दिख रहा है.

कौन से सेक्टर और शेयर दबाव में और किसने कराया मुनाफा?

बाजार में बिकवाली का दबाव ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर पर सबसे ज्यादा रहा. निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1% से ज्यादा की गिरावट देखी गई. वहीं, ऑटो सेक्टर के शेयरों में भी करीब 1% की कमजोरी रही.

अगर शेयरों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी (L&T), एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे.

वहीं, टीसीएस, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाटा स्टील, सन फार्मा, एचयूएल, भारती एयरटेल, एनटीपीसी और आईटीसी गेनर्स थे. गिरावट के दौरान भी इन शेयरों ने निवेशकों की अच्छी कमाई कराई.

क्यों लगातार गिर रहा है शेयर बाजार?

बाजार में आई इस अचानक गिरावट का सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और कच्चे तेल (Crude Oil) का महंगा होना है. दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका मिडिल ईस्ट के सबसे अहम समुद्री रूट होर्मुज स्ट्रेट पर नौसेना की नाकाबंदी फिर से लागू करेगा और वहां से गुजरने वाले कार्गो पर 20% टैक्स वसूला जाएगा. इस बयान के बाद वहां युद्ध जैसा तनाव बढ़ गया है और कच्चे तेल के दाम अचानक बहुत ज्यादा उछल गए हैं.

क्रूड ऑयल में 10% उछाल का असर

मिडिल ईस्ट में युद्ध की आशंका और ट्रंप की नाकाबंदी की चेतावनी के तुरंत बाद, ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent crude oil) की कीमतों में लगभग 10-11% का भारी उछाल आया है.  कच्चा तेल उछलकर $83 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जिससे दुनिया भर के बाजारों में हड़कंप मता हुआ है. तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का डर हो पैदा हो गया है, इसी घबराहट में निवेशकों ने शेयर बाजार से अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया जिससे बाजार धड़ाम हो गया.

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि निफ्टी के लिए 24,000 का स्तर काफी अहम है. अगर बाजार इस स्तर के नीचे जाता है, तो यह 23,800 तक गिर सकता है. वहीं, अगर निफ्टी 24,300 के ऊपर मजबूती से निकलता है, तो इसमें फिर से तेजी की उम्मीद बन सकती है.

ये भी पढ़ें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Today, Sensex, Nifty, US Iran War, Crude Oil Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com