HDFC बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO शशिधर जगदीशन अपने पद से हटने वाले हैं और वह दोबारा नियुक्ति नहीं लेने का फैसला किया है. शशिधर जगदीशन 26 अक्टूबर, 2026 को अपने पद से हट जाएंगे. इस बात की जानकारी HDFC बैंक ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी है. फाइलिंग में कहा गया है, शशिधर जगदीशन ने आज (29 अगस्त) को बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (MD और CEO) के तौर पर दोबारा नियुक्ति न लेने का अपना फैसला लिया है.
फाइलिंग में आगे कहा गया, उनके साथ बात चीत और समझाने के बाद भी जगदीशन ने दोबारा नियुक्ति न लेने वाले अपने फैसले को दोहराया. जगदीशन 26 अक्टूबर, 2026 को बैंक की सेवा से रिटायर हो जाएंगे.
जल्द होगा नए CEO का चनय
बैंक ने जानकारी दी है कि शशिधर जगदीशन की जगह पर नए MD और CEO के चनय के लिए बोर्ड नियुक्त करने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने का फैसला किया है.
आपको बता दें, शशिधर जगदीशन ने दोबारा नियुक्ति नहीं करने का फैसला तब आया है जब कुछ महीने पहले ही जगदीशन ने NDTV Profit से एक इंटरव्यू में कहा था कि वह दोबारा नियुक्त होने के इच्छुक हैं, लेकिन वह नियुक्ति की तय प्रक्रिया को अपना काम करने देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड के नॉमिनेशन कमीशन की ओर से एक बहुत ही मजबूत और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाती है.
क्या HDFC के शेयर पर पड़ेगा असर?
इस घटना से पहले मैक्वेरी ने कहा था कि HDFC बैंक द्वारा जगदीशन के कार्यकाल को लेकर लिया गया फैसला यह तय कर सकता है कि बैंक की लीडरशिप को लेकर बनी अनिश्चितता कम होगी या इसके शेयरों पर दबाव बना रहेगा. ब्रोकरेज को उम्मीद थी कि पूरे कार्यकाल के लिए रिन्यूअल से स्पष्टता आएगी, जबकि अस्थायी एक्सटेंशन से उत्तराधिकार का सवाल लंबे समय तक खुला रह सकता है. दोनों ही स्थितियों का शेयर पर अलग-अलग असर पड़ने की संभावना थी.
ब्रोकरेज ने कहा, अनिश्चितता बनी रहेगी और नए CEO को काम संभालने में समय लग सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि बाद वाली स्थिति में शेयर की कीमत और गिर सकती है.
यह भी पढ़ेंः सुभाष चंद्रा को 22 हजार करोड़ वाली राहत पर यूनियन बैंक भी है एक पार्टी, बोला- हम फैसले को चैलेंज करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं