विज्ञापन

गुजरात में 37 IPS का तबादला, जानें- कहां-किसका हुआ ट्रांसफर?

गुजरात सरकार ने गुरुवार रात को 37 आईपीएस का तबादला कर दिया है. इसकी अधिसूचना गुरुवार रात को ही जारी की गई.

गुजरात में 37 IPS का तबादला, जानें- कहां-किसका हुआ ट्रांसफर?
मुकेश अंबानी. (फाइल फोटो)
  • मुकेश अंबानी की कंपनी जियो का आईपीओ केंद्र सरकार से लिस्टिंग नियमों की मंजूरी न मिलने के कारण अटक सकता है
  • रिलायंस अप्रैल तक ड्राफ्ट IPO प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने की योजना बना रही है, लेकिन यह मंजूरी पर निर्भर है
  • जियो का आईपीओ भारत के पिछले बीस वर्षों में सबसे बड़ा और देश का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद:

गुजरात सरकार ने पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 37 अधिकारियों का तबादला किया है जिनमें वरिष्ठ अधिकारी शमशेर सिंह को अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक और होम गार्ड का कमांडेंट जनरल नियुक्त किया गया है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद 1991 बैच के अधिकारी सिंह हाल में प्रमोशन के इंतजार में थे.

गृह विभाग की ओर से गुरुवार रात को जारी की गयी एक अधिसूचना के अनुसार, राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) अशोक कुमार यादव को गांधीनगर में सीआईडी ​​(खुफिया) का आईजीपी नियुक्त किया गया है. सरकार ने इस नियुक्ति को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी ​​(खुफिया) का रिक्त कैडर पद घटा दिया है.

अधिसूचना में कहा गया है कि गांधीनगर के आईजीपी (प्रशासन) 2004 बैच के अधिकारी गगनदीप गंभीर वहीं राज्य निगरानी प्रकोष्ठ के आईजी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. भावनगर रेंज के आईजी गौतम परमार को गांधीनगर में आईजीपी सीआईडी ​​(अपराध) नियुक्त किया गया है.

सूरत शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) राघवेंद्र वत्स को अहमदाबाद रेंज का आईजीपी नियुक्त किया गया है. जूनागढ़ रेंज के आईजीपी नीलेश जाजाडिया को वडोदरा शहर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध और कानून व्यवस्था) तैनात किया गया है.

अहमदाबाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अतिरिक्त निदेशक बिपिन अहिरे को गांधीनगर स्थित ‘साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' का आईजीपी नियुक्त किया गया है. बिपिन अहिरे की जगह अहमदाबाद स्थित तटीय सुरक्षा के आईजीपी पीएल माल लेंगे. इसी तरह कई और तबादले किये गये हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com