June 2026 Bank Holidays: नौकरीपेशा लोग हों या फिर अपना बिजनेस करने वाले लोग, बैंक से जुड़े कामों के लिए जरूरी नहीं कि हर दिन आपको फुरसत रहे. जरूरी ये भी नहीं कि जिस दिन आपको फुरसत मिले, उस दिन बैंक भी खुला ही हो. हो सकता है कि जिस दिन आपकी छुट्टी हो, उस दिन बैंक भी बंद हो. ऐसा अक्सर पर्व-त्यौहारों में होता है. जैसे कि 26-27 मार्च को रामनवमी पर हुआ हो, या फिर 27-28 अप्रैल को बकरीद पर. खैर जून में ऐसा न हो, इसके लिए ये जान लेना जरूरी है कि इस महीने बैंक कब-कब खुले रहेंगे और कब-कब बंद रहेंगे. इस खबर में हम यही बताने वाले हैं कि बैंक इस महीने कहां और कब-कब बंद रहेंगे. ताकि आप बैंकिंग से जुड़े काम अपनी सुविधानुसार करा सकें.
जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक | BANK HOLIDAYS IN JUNE 2026
इस महीने बैंक 11 दिन बंद रहने वाले हैं. इनमें 4 रविवार और 2 शनिवार भी शामिल हैं. यानी 6 दिन तो देशभर में सभी बैंक बंद रहने वाले हैं. इनके अलावा बाकी 5 दिन देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों को बैंक बंद रहेंगे. हालांकि जरूरी नहीं कि इन 5 दिनों में हर जगह बैंक बंद रहे. केवल प्रभावित राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे. पूरी डिटेल आप नीचे देख सकते हैं.
जून 2026 में बैंक अवकाश (Bank Holidays)
15 जून (सोमवार): YMA दिवस / राजा संक्रांति- इन शहरों में बैंक बंद रहेंगे:
- आइजोल (YMA दिवस)
- भुवनेश्वर (राजा संक्रांति)
25 जून (गुरुवार)- मुहर्रम - इस शहर में बैंक बंद रहेंगे:
- विजयवाड़ा
26 जून (शुक्रवार) – मुहर्रम / आशूरा- इन शहरों में बैंक बंद रहेंगे:
- अगरतला
- आइजोल
- बेलापुर
- बेंगलुरु
- भोपाल
- चेन्नई
- हैदराबाद
- जम्मू
- कानपुर
- कोलकाता
- लखनऊ
- मुंबई
- नागपुर
- नई दिल्ली
- पटना
- रायपुर
- रांची
- श्रीनगर
29 जून (सोमवार)- संत गुरु कबीर जयंती- इस शहर में बैंक बंद रहेंगे:
- शिमला
30 जून (मंगलवार)- रेम्ना नी (Remna Ni)- इस शहर में बैंक बंद रहेंगे:
- आइजोल
बैंकों के लिए शनिवार के नियम भी जान लें
- 6 जून: पहला शनिवार: देशभर में बैंक खुले रहते हैं
- 13 जून: दूसरा शनिवार: देशभर के सभी बैंक बंद रहते हैं
- 20 जून: तीसरा शनिवार: देशभर में सारे बैंक खुले रहेंगे.
- 29 जून: चौथा शनिवार: देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
... ताकि आपको परेशान न होना पड़े
भले ही डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में कैश निकालना हो तो ATM है, पैसों के लेन-देन के लिए UPI, NEFT या मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन फिर भी कई कामों के लिए बैंक की शाखा जाना जरूरी हो जाता है. चाहे वो नया खाता खुलवाना हो, पासबुक अपडेट करवाना हो, डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना हो या बैंक मैनेजर से लोन के सिलसिले में मिलना हो, ऐसे तमाम कामों के लिए बैंक की वर्किंग डे के बारे में जानना बेहद जरूरी है.
बैंकों के बंद होने से आम ग्राहकों के बैंकिंग से जुड़े कुछ काम प्रभावित होते हैं. इसलिए, ग्राहकों को अक्सर सलाह दी जाती है कि वे अपने क्षेत्र के बैंक की छुट्टियों की सूची जरूर देख लें ताकि उनके लेन-देन और बैंकिंग काम बिना किसी रुकावट के आसानी से पूरे हो सकें.
ये भी पढ़ें: स्पाइसजेट पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! लगा 124 करोड़ का फेर, शो-कॉज नोटिस, जानिए पूरी डिटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं