विज्ञापन

सस्ता सोना, बड़ा मुनाफा, NSE ला रहा है 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स, अब हर घर में होगा एक 'गोल्ड ट्रेडर'

NSE का यह कदम कमोडिटी मार्केट में गेम-चेंजर साबित होगा. यह कदम ना केवल सोने की ट्रेडिंग को आसान बनाएगा, बल्कि निवेशकों में जागरूकता भी बढ़ाएगा.

सस्ता सोना, बड़ा मुनाफा, NSE ला रहा है 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स, अब हर घर में होगा एक 'गोल्ड ट्रेडर'
निफ्टी की ये स्पेशल ट्रेडिंग निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकती है
NDTV
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने सोने में निवेश के लिए 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च किया है
  • 10 ग्राम के छोटे साइज के कारण छोटे निवेशक भी शेयर बाजार की तरह सोने में ट्रेडिंग कर सकेंगे
  • NSE के प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग से सोने की प्योरिटी और ट्रांजेक्शन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी

अगर आप भी सोने में निवेश करने का शौक रखते हैं लेकिन भारी-भरकम बजट की वजह से कदम पीछे खींच लेते थे, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने मिडिल क्लास और छोटे निवेशकों के लिए सोने के दरवाजे पूरी तरह खोल दिए हैं. 16 मार्च से NSE 'गोल्ड 10 ग्राम फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट' लॉन्च करने जा रहा है.

क्या है यह नई स्कीम?

अब तक गोल्ड फ्यूचर्स में ट्रेडिंग करना बड़े प्लेयर्स का खेल माना जाता था, क्योंकि कॉन्ट्रैक्ट साइज बड़े होते थे. लेकिन NSE के इस कदम के बाद, अब आप सिर्फ 10 ग्राम सोने के लॉट में ट्रेडिंग कर सकेंगे. इसका सीधा मतलब यह है कि अब आम आदमी भी शेयर बाजार की तरह सोने के उतार-चढ़ाव से मुनाफा कमा पाएगा.

क्यों खास है 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स?

  • आपको एक साथ बहुत सारा पैसा ब्लॉक करने की जरूरत नहीं है. छोटे निवेशक अपनी बचत के अनुसार सोने में पोजीशन ले सकते हैं.
  • यह NSE के प्लेटफॉर्म पर होगा, इसलिए प्योरिटी की चिंता खत्म और ट्रांजेक्शन पूरी तरह सेफ होगा.
  • 10 ग्राम का छोटा साइज होने की वजह से इसमें खरीदारों और बेचने वालों के नंबर ज्यादा होंगे, जिससे सौदे को कैश में बदलना आसान होगा.
  • अगर आपने घर के लिए फिजिकल सोना खरीदा है और दाम गिरने का डर है, तो आप यहां शॉर्ट पोजीशन लेकर अपने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं.
  • NSE का यह कदम कमोडिटी मार्केट में गेम-चेंजर साबित होगा. यह कदम ना केवल सोने की ट्रेडिंग को आसान बनाएगा, बल्कि निवेशकों में जागरूकता भी बढ़ाएगा.

कैसे बनेगा हर आम आदमी गोल्ड ट्रेडर?

अब तक ज्वेलर्स से सोना खरीदना एक पारंपरिक तरीका था, जिसमें मेकिंग चार्जेस और सुरक्षा की टेंशन रहती थी. लेकिन डिजिटल गोल्ड फ्यूचर्स में कोई स्टोरेज चार्ज के साथ कोई चोरी होने का डर नहीं होगा. साथ ही बाजार के लाइव रेट्स पर सीधा ट्रेड कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: टैरिफ पर रोक लगने के बाद कैसी रहेगी भारतीय शेयर मार्केट की चाल? इन शेयरों पर रखें नजर

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: 9 हजार चांदी तो 1500 रुपये चढ़ा सोना, पैसा लगाने से पहले जाने लें अभी के ताजा भाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NSE Gold Futures, 10 Gram Gold Contract, Gold Trading For Beginners
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com