विज्ञापन

Petrol Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्री डीजल के बढ़े दाम, क्या आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर?

Petrol Price Hike: सरकार ने साफ कहा है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद नॉर्मल पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे. केवल प्रीमियम पेट्रोल महंगा हुआ है.

Petrol Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्री डीजल के बढ़े दाम, क्या आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर?

Petrol Price Hike: ईरान-इजरायल जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है. देश में आज प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 रुपये तक बढ़ गए, हालांकि सरकार की तरफ से आम आदमी के लिए राहत भरी खबर भी है. सरकार ने साफ कहा है कि नॉर्मल पेट्रोल की कीमतों पर इस बढ़ोतरी का कोई असर नहीं होगा. 

सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार तेल कंपनियों ने सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है. इस पेट्रोल की सेल टोटल सेल के मुकाबले केवल 3 से 4 फीसदी ही है. ऐसे में बढ़ी हुई दरों का ज्यादा असर देश में देखने को नहीं मिलेगा. सरकार ने कहा कि पेट्रोल डीजस के रेट देश में डीरेगुलेटेड हैं, जिन्हें मार्केट के हिसाब से कंपनियां अपने हिसाब से बदलती रहती हैं.

LPG की किल्लत नहीं

सरकार ने एलपीजी की कमी पर जानकारी देते हुए कहा कि देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह नॉर्मल हैं. सप्लाई की कमी ना हो इसके लिए घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ा दिया गया है. पेनिक बुकिंग में भी कमी आई है. अभी के समय में हर दिन करीब 55 लाख रिफिल बुकिंग हो रही है. साथ ही पिछले एक हफ्ते में 11 हजार 300 टन कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई की गई.

आत्मनिर्भरता की ओर कदम

हालांकि सरकार ने आत्मनिर्भरता की बात का जिक्र करते हुए कहा कि देश अभी भी पावर जरूरतों के लिए इंपोर्ट पर निर्भर है. इसके लिए सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा दे रही है. पिछले कुछ समय में 13 हजार से ज्यादा नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कैसे हैं हालात?

जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मौजूद सभी 22 भारतीय जहाज सुरक्षित हैं. पिछले 24 घंटों में किसी भी समुद्री घटना की सूचना नहीं मिली है, जो एक पॉजिटिव साइन है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com