फ्लाइट में सफर के दौरान अब स्लो इंटरनेट की टेंशन खत्म होने वाली है. जर्मनी की दिग्गज एयरलाइन कंपनी लुफ्थांसा एयरलाइन ने एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के साथ मिलकर अपने फ्लाइट्स में हाई-स्पीड Wi-Fi सर्विस शुरू कर दी है .इस नई सर्विस की सबसे खास बात यह है कि इसमें कई यात्रियों को फ्री हाई-स्पीड इंटरनेट मिल सकता है. यात्री फ्लाइट के दौरान क्लाउड पर काम करने वाले प्लेटफॉर्म और ज्यादा इंटरनेट डेटा वाले दूसरे ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकेंगे.
पहले विमान में शुरू हुई नई Wi-Fi सर्विस
19 अगस्त 2026 को लुफ्थांसा एयरलाइंस के एक विमान ने पहली बार स्टारलिंक पावर्ड नई वाई-फाई टेक्नोलॉजी के साथ अपनी पहली सफल उड़ान भरी। यह सुविधा सबसे पहले लुफ्थांसा के एयरबस A320neo विमान में शुरू की गई है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर D-AINM है. इस विमान को November Mike भी कहा जाता है.
10 हजार मीटर की ऊंचाई पर शुरू हुआ वाई-फाई
Businessline की रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्पेशल फ्लाइट (LH234) ने फ्रैंकफर्ट से रोम के लिए दोपहर 12:15 बजे उड़ान भरी.इस दौरान जब विमान करीब 10,000 मीटर यानी लगभग 33,000 फीट)की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तब लुफ्थांसा एयरलाइंस के सीईओ जेन्स रिटर (Jens Ritter) ने खुद इस नई Wi-Fi सर्विस को एक्टिवेट किया.
सीईओ द्वारा सर्विस शुरू किए जाने के बाद अब यह विमान अपनी तय शेड्यूल्ड उड़ानों में यात्रियों को लगातार हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रोवाइड करेगा.
एक साथ कई डिवाइस कर सकेंगे कनेक्ट
नई Wi-Fi सर्विस को एक साथ कई डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है. यानी यात्री अपने एक से ज्यादा डिवाइस पर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे.हालांकि, फिलहाल फ्लाइट के दौरान वॉइस और वीडियो की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा, ऑडियो के साथ या बिना ऑडियो के लाइव वीडियो रिकॉर्ड करके उसे तुरंत ट्रांसमिट करने की भी इजाजत नहीं है.
इन यात्रियों को बिल्कुल फ्री मिलेगी इंटरनेट सर्विस
Lufthansa ने बताया है कि यह Wi-Fi सर्विस Lufthansa ग्रुप के लॉयलिटी प्रोग्राम के मेंबर्स और ट्रैवल आईडी यूजर्स के लिए फ्री है.यात्री अपने ट्रैवल आईडी या Miles & More मेंबरशिप का इस्तेमाल करके इस इंटरनेट सर्विस को एक्सेस कर सकते हैं.
फिलहाल यह सुविधा चुनिंदा विमानों में ही उपलब्ध है. अभी यात्री यात्रा से पहले यह चेक नहीं कर सकते कि उनकी फ्लाइट में नई Wi-Fi सर्विस मिलेगी या नहीं. हालांकि, जैसे-जैसे ज्यादा विमानों में यह सुविधा शुरू होगी, Lufthansa ग्रुपकी एयरलाइंस अपनी वेबसाइट पर ऐसा फ्लाइट सर्च फीचर लाएंगी, जिससे यात्री पहले ही चेक कर सकेंगे कि Wi-Fi सर्विस है या नहीं.
फ्लाइट में Wi-Fi कैसे कनेक्ट करें?
Lufthansa की फ्लाइट में Wi-Fi इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
- सबसे पहले अपने डिवाइस में flight Mode ऑन करें और Wi-Fi ऑन करें.
- इसके बाद Wi-Fi नेटवर्क की लिस्ट में Lufthansa Group Wi-Fi को सेलेक्ट करें.
- कनेक्ट होने के बाद आपके डिवाइस पर अपने आप एक login portal खुल जाएगा.
अगर ऐसा नहीं होता है तो अपने ब्राउजर में wifi.lufthansa.com टाइप करें और स्क्रीन पर दिए गए गाइडलाइन को फॉलो करें.
CEO बोले- टेकऑफ से लैंडिंग तक तेज कनेक्टिविटी
लुफ्थांसा एयरलाइंस के CEO जेन्स रिटर ने कहा कि कंपनी अपने यात्रियों के लिए पहले से ज्यादा निवेश कर रही है. इसमें नए विमान, नई सेवाएं, फ्लाइट में ज्यादा ऑप्शन और एडवांस टेक्नोलॉजी शामिल हैं.
2029 तक 850 विमानों में Wi-Fi लगाने का प्लान
Lufthansa ग्रुप का बड़ा प्लान अपने करीब 850 विमानों में यह हाई-स्पीड Wi-Fi सर्विस लगाने का है. कंपनी ने 2029 तक पूरे Lufthansa Group में इस टेक्नोलॉजी के विस्तार का टारगेट रखा है.आने वाले समय में कंपनी Wi-Fi पोर्टल में फ्लाइट से जुड़ी और जानकारी के साथ-साथ दूसरी सर्विस जोड़ने की भी योजना बना रही है.
ये भी पढ़ें- HDFC Bank में 9.99% तक हिस्सेदारी बढ़ा सकेगी LIC, RBI से मिली मंजूरी के बाद उछले शेयर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं