विज्ञापन

इस इंश्‍योरेंस कंपनी ने रातों-रात अमीर बना दिए 7.7 लाख लोग! खोल दिया ₹1,398 करोड़ का खजाना, देखें लिस्ट

कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस ने 2025-26 के लिए अपने 7.7 लाख योग्य पॉलिसीधारकों के लिए ₹1,398 करोड़ के रिकॉर्ड बोनस का एलान किया है. कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो भी 99.50 फीसदी रहा.

इस इंश्‍योरेंस कंपनी ने रातों-रात अमीर बना दिए 7.7 लाख लोग! खोल दिया ₹1,398 करोड़ का खजाना, देखें लिस्ट
बीमा कराने वालों की तो लॉटरी लग गई!
Photo Credit: Unsplash

लाइफ इंश्योरेंस खरीदने वाले हर ग्राहक के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि लंबे समय तक प्रीमियम भरने के बाद उन्हें कितना अतिरिक्त फायदा मिलेगा. अगर आप भी कोटक लाइफ के ग्राहक हैं, तो आपके लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी आ चुकी है. कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने योग्य पॉलिसीधारकों के लिए ₹1,398 करोड़ के बंपर बोनस का एलान कर दिया है. 

किन ग्राहकों को मिलेगा इस बोनस का फायदा?

कोटक लाइफ का यह बोनस सभी ग्राहकों को नहीं मिलेगा. इसका लाभ सिर्फ उन पॉलिसीधारकों को दिया जाएगा जिनके पास पार्टिसिपेटिंग या विद प्रॉफिट्स प्लान मौजूद हैं. इन विशेष योजनाओं के तहत कंपनी अपने एक्स्ट्रा मुनाफे का एक हिस्सा ग्राहकों के साथ साझा करती है. आपको बता दें कि यह बोनस राशि तुरंत नकद के रूप में बैंक खाते में नहीं आती है बल्कि जब आपकी पॉलिसी मैच्योर होगी, या आप उसे सरेंडर करेंगे, या फिर मृत्यु दावा (Death Claim) के समय इसे मूल बीमा राशि के साथ जोड़कर दिया जाएगा.

FD रखने वालों की लगी लॉटरी! RBI बदलने जा रहा है नियम, अब बैंकों की मनमानी खत्म और मिलेगा तगड़ा ब्याज

एक तरफ जहां कंपनी ने बोनस का पिटारा खोलकर ग्राहकों को खुश किया है. वहीं, दूसरी तरफ क्लेम सेटलमेंट के मोर्चे पर भी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है. वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कोटक लाइफ का इंडिविजुअल क्लेम सेटलमेंट रेशियो (Individual Claim Settlement Ratio) शानदार 99.50 फीसदी दर्ज किया गया है. इसके अलावा ग्रुप इंश्योरेंस कैटेगरी में भी यह रेशियो 88.80 फीसदी रहा. पूरे साल के भीतर कंपनी ने 1,52,860 दावों का सफलतापूर्वक निपटान किया है और ग्राहकों तक कुल ₹2,009 करोड़ की भारी-भरकम राशि पहुंचाई है.

सिर्फ एक ही दिन में निपटाए गए 84 प्रतिशत क्लेम

बीमा के क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या क्लेम पास होने में लगने वाला समय होता है. लेकिन कोटक लाइफ ने दावा किया है कि सभी जरूरी दस्तावेज जमा होने के बाद लगभग 84 फीसदी योग्य दावों का निपटान महज एक वर्किंग डे के भीतर ही कर दिया गया. 

देश भर में फैला है कोटक लाइफ का बड़ा नेटवर्क

मार्च 2026 तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस का नेटवर्क देश के कोने-कोने में फैल चुका है. वर्तमान में भारत के 163 शहरों में कंपनी की 372 शाखाएं पूरी मजबूती के साथ काम कर रही हैं. कोटक लाइफ अब तक देश भर में 5 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को सुरक्षित जीवन बीमा कवर उपलब्ध करा चुकी है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kotak Life Insurance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com