विज्ञापन

फ्लाइट कैंसिल करने पर इंडिगो नहीं काटेगी पैसे, मिडिल ईस्‍ट में फंसे यात्रियों के लिए स्‍पाइसजेट की 14 उड़ानें 

इंडिगो ने घोषणा की है कि मध्य पूर्व के देशों और इस्तांबुल (Istanbul) के लिए आने-जाने वाली उड़ानों पर 'फ्री वेवर' (मुफ्त शुल्क माफी) की सुविधा अब 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी गई है.

फ्लाइट कैंसिल करने पर इंडिगो नहीं काटेगी पैसे, मिडिल ईस्‍ट में फंसे यात्रियों के लिए स्‍पाइसजेट की 14 उड़ानें 
मिडिल ईस्‍ट में तनाव के बीच इंडिगो और स्‍पाइसजेट ने दी राहत

Flight Ticket Cancelation Charges Wave-off: इजरायल-अमेरिका के साथ ईरान के संघर्ष के चलते मिडिल ईस्‍ट में तनाव का माहौल बना हुआ है. अस्थिर और तनावपूर्ण हालात को देखते हुए भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों के लिए राहत भरे ऐलान किए हैं. इंडिगो (IndiGo) ने अपनी उड़ानों के लिए कैंसिलेशन चार्ज पूरी तरह माफ करने की अवधि बढ़ा दी है. वहीं दूसरी ओर स्‍पाइसजेट (SpiceJet) ने फंसे हुए यात्रियों को वापस लाने के लिए स्‍पेशल उड़ानों का ऐलान किया है.  

इंडिगो: 31 मार्च तक कैंसिलेशन चार्ज पूरी तरह माफ

इंडिगो ने घोषणा की है कि मध्य पूर्व के देशों और इस्तांबुल (Istanbul) के लिए आने-जाने वाली उड़ानों पर 'फ्री वेवर' (मुफ्त शुल्क माफी) की सुविधा अब 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी गई है. अस्थिर हालात के बीच यात्रियों को राहत देते हुए कंपनी ने टिकट रद्द करने पर लगने वाले शुल्क को पूरी तरह माफ कर दिया है.

इंडिगो ने स्पष्ट किया है कि वह मिडिल ईस्‍ट के घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहा है. कंपनी के अनुसार, 'तेजी से बदलती इस स्थिति में यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.' यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट या सोशल मीडिया के जरिए अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें.

स्पाइसजेट: फंसे यात्रियों की वापसी के लिए विशेष अभियान

संकट के बीच भारतीयों की वतन वापसी के लिए स्पाइसजेट भी सक्रिय है. 6 मार्च को एयरलाइन यूएई (UAE) से 14 विशेष उड़ानें संचालित करने जा रही है. इन उड़ानों की डिटेल नीचे दी जा रही है. 

  • फूजैराह से भारत: मुंबई के लिए 9 और दिल्ली के लिए 4 विशेष उड़ानें.
  • दुबई से पुणे: एक विशेष फ्लाइट का संचालन किया जाएगा.

स्पाइसजेट ने बताया कि पिछले तीन दिनों में इसने यूएई से कुल 25 विशेष उड़ानें चलाकर फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली, मुंबई और कोच्चि पहुंचाया है. 

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission पर बड़ी खबर, सरकार ने मांगे सुझाव, 30 अप्रैल है आखिरी तारीख, पूरा तरीका नोट कर लीजिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com