विज्ञापन

Market Closing: ईरान-इजरायल जंग के बीच भारतीय मार्केट की जबरदस्त वापसी, इन शेयरों ने कर दिया कमाल

भारतीय शेयर बाजार में 5 मार्च 2026 को जोरदार रिकवरी देखी गई. सेंसेक्स करीब 900 अंकों की बढ़त के साथ 80,000 के पार बंद हुआ, वहीं निफ्टी ने 24,700 का स्तर पार किया.

Market Closing: ईरान-इजरायल जंग के बीच भारतीय मार्केट की जबरदस्त वापसी, इन शेयरों ने कर दिया कमाल

Share Market Closing: ईरान-इजरायल जंग के बीच भारतीय शेयर बाजार ने आज जबरदस्त यू-टर्न लिया. लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद, गुरुवार को बाजार ने फिर से अपनी ताकत दिखाई. सेंसेक्स और निफ्टी ने आज ना केवल अच्छी शुरुआत की, बल्कि दिन के आखिर तक अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए निवेशकों को राहत की सांस दी. सेंसेक्स 899.71 अंक यानी 1.14% की उछाल के साथ 80,015.90 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 285.40 अंक यानी 1.17% चढ़कर 24,765.90 पर पहुंचा.

indian share market closing-update 5 march

indian share market closing-update 5 march

बाजार में तेजी के 3 बड़ी वजह

  • अमेरिकी बाजार में रातों-रात हुई रिकवरी ने भारतीय बाजार के लिए सपोर्ट का काम किया.
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने बातचीत के संकेत दिए हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर युद्ध का डर थोड़ा कम हुआ है.
  • मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद भी कच्चे तेल की कीमतों का एक दायरे में रहना बाजार के लिए पॉजिटिव रहा.

मेटल और इंफ्रा में रौनक

आज सबसे ज्यादा चमक मेटल सेक्टर में रही. निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.3% की बढ़त के साथ टॉप परफॉर्मर रहा. इसके अलावा ऑयल एंड गैस, कंस्ट्रक्शन और मिडकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी हुई. इंडिया विक्स, जो बाजार के डर को मापता है, आज 16% तक लुढ़क कर 18 के नीचे आ गया, जिससे निवेशकों के बढ़ते भरोसे के बारे में पता चलता है.

टॉप गेनर्स

  • अदाणी पोर्ट्स-  3.82% की तेजी.
  • हिंडाल्को - 3.79%
  • एल&टी- 3.72%
  • कोल इंडिया- 2.95%

टॉप लूजर्स

  • टेक महिंद्रा- (-1.38%)
  • एचसीएल टेक- (-0.61%)

मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि निफ्टी ने 24,600 के बड़े सपोर्ट लेवल को बखूबी बचाया है. अगर निफ्टी 24,800 के ऊपर टिकने में कामयाब रहता है, तो हम जल्द ही 25,000 का स्तर दोबारा देख सकते हैं. हालांकि, निवेशकों को अभी भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है क्योंकि जियो पॉलिटिकल फैक्टर्स कभी भी बदल सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com