विज्ञापन

LPG, पेट्रोल, सीएनजी को लेकर देश में क्या हैं हालात? सरकार ने दे दिया पूरा अपडेट

LPG, Petrol, CNG Supply Status: सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह नॉर्मल है और पैनिक बुकिंग में कमी आई है. मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बाद भी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं.

LPG, पेट्रोल, सीएनजी को लेकर देश में क्या हैं हालात? सरकार ने दे दिया पूरा अपडेट

LPG, Petrol, CNG Supply Status: मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियो पॉलिटिकल टेंशन और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट के बीच सरकार ने देशवासियों को राहत भरी खबर दी है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि देश में घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह नॉर्मल बनी हुई है. राहत की बात ये है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही पैनिक बुकिंग में भी अब कमी आई है.

सरकार ने कमर्शियल के लिए एलपीजी सप्लाई प्लानिंग में बदलाव किया है. मंत्रालय ने बताया कि राज्यों को कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई बढ़ा दी है, जिसमें इंस्टीट्यूशन और हॉस्पिटल्स का नंबर पहले लिया गया है.टोटल कमर्शियल एलपीजी अलॉटमेंट का करीब 50 फीसदी हिस्सा इन्हीं दो सेक्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है.

इसके अलावा ढाबों, रेस्तरां, होटलों और इंडस्ट्री कैंटीन के लिए भी स्पेशन प्रोविजन किए हैं. टोटल अलॉटमेंट का 20 फीसदी हिस्सा इन एरिया के साथ-साथ डेयरी और राज्य सरकारों की कैंटीन को प्राथमिकता के आधार पर दिया जा रहा है, जिससे आम नागरिक की आवश्यक सेवाओं पर कोई असर ना पड़े.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और भारत की तैयारी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तेल व्यापार का एक अहम रास्ता है. इस पर मंत्रालय ने कहा, "हमने देश भर में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और एलपीजी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं. हमारी सभी रिफाइनरियां अभी के समय में पूरी क्षमता से काम कर रही हैं. कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है."

इसके अलावा तेल कंपनियों की तरफ से जानकारी दी गई कि देश के किसी भी हिस्से या रिटेल आउटलेट से फ्यूल की कमी की रिपोर्ट नहीं मिली है. सरकार ने जनता से अपील की है कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें और घबराकर खरीदारी ना करें, क्योंकि सप्लाई चेन पूरी तरह एक्टिव है.

पीएनजी और सीएनजी पर जोर

एलपीजी पर निर्भरता कम करने के लिए केंद्र ने राज्यों को पीएनजी और सीएनजी नेटवर्क को बढ़ाने की सलाह दी है. सरकार ने निर्देश दिए हैं कि घरेलू खाना पकाने के लिए पीएनजी की 100 फीसदी सप्लाई सुनिश्चित की जाए. वाहनों के लिए सीएनजी की सप्लाई में कोई कमी ना होने दिया जाए.

कालाबाजारी पर सख्ती

सरकार ने राज्यों को कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का निर्देश दिया है. अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वो संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी रखें.

यह भी पढ़ें- कमर्शियल LPG पर सरकार का बड़ा फैसला, राज्‍यों के लिए कल से लागू होगा 50% कोटा, जानिए किन्‍हें मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें- ITR से लेकर PPF... 1 अप्रैल से पहले निपटा लें ये 5 बड़े काम, फिर मत कहना किसी ने बताया नहीं!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com