Gold Silver Rates today on Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है. आज 19 अप्रैल, 2026 को अक्षय तृतीया वाले दिन रविवार यानी छुट्टी है तो कई शहरों के सर्राफा बाजार में सुबह से ही रौनक दिखने लगी है. स्थानीय ज्वैलर्स अपने स्तर पर कुछ ऑफर्स भी दे रहे हैं. जैसे कि चुनिंदा गहनों पर नो मेकिंग चार्ज, सोने की खरीदारी पर गिफ्ट हैंपर वगैरह. ऑफर्स तो एक तरफ हैं, उससे पहले लोगों की जिज्ञासा है- सोने-चांदी के ताजा भाव (Gold Silver Prices Today) को लेकर. आज देशभर में अक्षय तृतीया के मौके पर कमोडिटी मार्केट (MCX) क्लोज है, IBJA यानी इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन भी नए रेट्स जारी नहीं करता, ऐसे में आपके लिए लोकल सर्राफा बाजार के भाव (Bullion Market Gold Silver rates) बहुत मायने रखते हैं, जिस भाव पर आज आप खरीदारी करने वाले हैं.
अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के ताजा भाव| Gold Silver Prices 19 April Akshaya Tritiya
आज 19 अप्रैल को सोने का भाव 1.5 लाख रुपये/10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है. देश में 24 कैरेट सोने का औसत भाव 1,54,900 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. वहीं 22 कैरेट सोना 1,41,990 रुपये/10 ग्राम के लेवल पर बना हुआ है. वहीं चांदी की बात करें तो स्थानीय सर्राफा बाजार में 2,59,210 रुपये/किलो के करीब बिक रहा है.
रिटेल में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज, लोकल टैक्स और GST के चलते इनकी फाइनल प्राइस इन बेस रेट्स से ज्यादा हो सकती है.
आज के ताजा भाव (All India Average)
- 24-कैरेट सोना: ₹154,900 प्रति 10 ग्राम.
- 22-कैरेट सोना: ₹141,992 प्रति 10 ग्राम.
- चांदी (999 फाइन): ₹259,210 प्रति किलोग्राम.

आज सोना-चांदी कहां सस्ता, कहां महंगा?
देश के प्रमुख शहरों में आज 19 अप्रैल को सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखा जा रहा है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,42,920 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. वहीं मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,55,780 रुपये/10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,42,800 रुपये/ 10 ग्राम पर बना हुआ है. अहमदाबाद में 24 कैरेट की कीमत ₹155,830 है, जबकि चेन्नई में सबसे महंगा सोना ₹156,660 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) के स्तर पर बिक रहा है.
चांदी की बात करें तो देश के ज्यादातर महानगरों में भाव एक समान बने हुए हैं. दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और कोलकाता में चांदी (999 फाइन) 2,75,000 रुपये/किलो की दर से मिल रही है. हालांकि, दक्षिण भारतीय शहरों चेन्नई और हैदराबाद में चांदी की कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं, जहा 1 किलो चांदी का ताजा भाव 2,80,000 रुपये देखा गया.
देशभर के अलग-अलग शहरों में क्या भाव बिक रहा सोना-चांदी?
दिल्ली में सोने का भाव- 19 अप्रैल
- दिल्ली में 24 कैरेट सोने की दर- ₹155,930/10 ग्राम.
- दिल्ली में 22 कैरेट सोने की दर- ₹142,920/10 ग्राम.
- दिल्ली में चांदी (999 फाइन) की दर- ₹275,000/1 किलोग्राम.
मुंबई में सोने का भाव- 19 अप्रैल
- मुंबई में 24 कैरेट सोने की दर- ₹155,780/10 ग्राम.
- मुंबई में 22 कैरेट सोने की दर- ₹142,800/10 ग्राम.
- मुंबई में चांदी (999 फाइन) की दर- ₹275,000/1 किलोग्राम.
अहमदाबाद में सोने का भाव- 19 अप्रैल
- अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की दर- ₹155,830/10 ग्राम.
- अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की दर- ₹142,850/10 ग्राम.
- अहमदाबाद में चांदी (999 फाइन) की दर- ₹275,000/1 किलोग्राम.
बेंगलुरु में सोने का भाव- 19 अप्रैल
- बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की दर- ₹155,780/10 ग्राम.
- बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की दर- ₹142,800/10 ग्राम.
- बेंगलुरु में चांदी (999 फाइन) की दर- ₹275,000/1 किलोग्राम.
कोलकाता में सोने का भाव- 19 अप्रैल
- कोलकाता में 24 कैरेट सोने की दर- ₹155,780/10 ग्राम.
- कोलकाता में 22 कैरेट सोने की दर- ₹142,800/10 ग्राम.
- कोलकाता में चांदी (999 फाइन) की दर- ₹275,000/1 किलोग्राम.
चेन्नई में सोने का भाव- 19 अप्रैल
- चेन्नई में 24 कैरेट सोने की दर- ₹156,660/10 ग्राम.
- चेन्नई में 22 कैरेट सोने की दर- ₹143,600/10 ग्राम.
- चेन्नई में चांदी (999 फाइन) की दर- ₹280,000/1 किलोग्राम.
हैदराबाद में सोने का भाव- 19 अप्रैल
- हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की दर- ₹155,780/10 ग्राम.
- हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की दर- ₹142,800/10 ग्राम.
- हैदराबाद में चांदी (999 फाइन) की दर- ₹280,000/1 किलोग्राम.
खबर अपडेट हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं