विज्ञापन

Gold-Silver Price: सोना 8 हजार तो चांदी 6 हजार लुढ़की, कब सुधरेंगे हालात? पैसा लगाने से पहले जानें भाव

Gold-Silver Price: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोना जहां 5,247.90 डॉलर प्रति औंस से 5,158.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी 93.291 डॉलर प्रति औंस से 84.311 डॉलर प्रति औंस पर लुढ़क गई.

Gold-Silver Price: सोना 8 हजार तो चांदी 6 हजार लुढ़की, कब सुधरेंगे हालात? पैसा लगाने से पहले जानें भाव

Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट में इस समय उथल पुथल का दौर जारी है. इजरायल-ईरान के बीच जंग का माहौल लगातार बना हुआ है. इसके बाद भी देश में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. एमसीएक्स पर सोना चांदी के मुकाबले ज्यादा गिरा है. बीते हफ्ते चांदी 6 हजार रुपये तो सोना करीब 8 हजार रुपये सस्ता हुआ है. जिस तरह का माहौल अभी वैश्विक स्तर पर बना हुआ है, उसे देखकर लग रहा था कि दोनों ही कीमती धातु ऑल टाइम हाई बनाने के लिए तैयार होंगी.

कैसी रही सोने की चाल?

  • लोकल मार्केट में इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की बात करें तो सोने की कीमत 346 रुपए कम होकर 1,58,751 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि एक हफ्ते इसी दिन 1,59,097 रुपए प्रति 10 ग्राम था.
  • 22 कैरेट सोने का दाम 1,45,733 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,45,416 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. 
  • 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,19,063 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि एक हफ्ते पहले 1,19,323 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.

चांदी में दिखी बड़ी गिरावट

सोने के मुकाबले चांदी में बड़ी गिरावट का दौर जारी रहा. इस हफ्ते की बात करें तो चांदी का दाम 5,977 रुपए कम होकर 2,60,723 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो पहले 2,66,700 रुपए प्रति किलो था. 

एमसीएक्स पर भी स्थिति अलग नहीं

एमसीएक्स की बात करें तो 24 कैरेट के सोने ने 1 मार्च को 1,66,800 रुपए प्रति 10 ग्राम का हाई लेवल टच किया था. वहीं मिनिमम रेट 6 मार्च को 1,58,751 रुपए प्रति 10 ग्राम का रहा. यानी करीब 8 हजार की गिरावट इसमें देखी गई. अब चांदी की बात करें तो ये 2 मार्च को 2,89,848 रुपए प्रति किलो के हाई लेवल पर पहुंची. वहीं मिनिमम रेट 5 मार्च को 2,57,800 रुपए प्रति किलो का देखा गया.

अंतरराष्ट्रीय मार्केट का हाल

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी यही गिरावट का सिलसिला चलता रहा. सोना जहां 5,247.90 डॉलर प्रति औंस से 5,158.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी 93.291 डॉलर प्रति औंस से 84.311 डॉलर प्रति औंस पर लुढ़क गई.

कब सुधरेंगे हालात?

सुधार से पहले गिरावट की वजह जानिए. एक्सपर्ट का मानना है कि डॉलर इंडेक्स लगातार मजबूत हो रहा है. जिसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखा जा रहा है. इसके अलावा डॉलर मजबूत होने से पेमेंट के लिए लोग कैश अपने पास रिजर्व रख रहे हैं. आसान भाषा में कहें तो अभी सोना-चांदी में निवेश से बच रहे हैं. जियो पॉलिटिकल हालात स्थिर होने पर रिकवरी देखी जा सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver, Gold Silver Price Today, Gold Silver Crash Prediction, Silver Rate Delhi, Silver Rate In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com