Gold Silver Rate Today: आज सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. बीते दिन की भारी गिरावट के बाद आज शुक्रवार, 20 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में 3% तक की जोरदार रिकवरी देखी गई है. ग्लोबल मार्केट में मची हलचल और मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच निवेशकों ने एक बार फिर सेफ इन्वेस्टमेंट के तौर पर सोने पर भरोसा जताया है. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं तो पहले पता कर लें कि आज इसके लिए आपको कितने पैसे चुकाने होंगे.जानिए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोने-चांदी का क्या भाव है ....
MCX पर फिर से चढ़ा सोने-चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना (Gold Future)₹3,151 (2.17%) की बढ़त के साथ ₹1,48,105.00 पर ट्रेड कर रहा है. सुबह इसने ₹1,48,302 का हाई भी छुआ.चांदी में और भी जबरदस्त उछाल है. 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी (Silver Future) ₹7,937 (3.43%) चढ़कर ₹2,39,397.00 पर पहुंच गई है.
आपके शहर में आज 22 और 24 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम)
दिल्ली मुंबई सहित देश के बाकी शहरों में आज, 22 और 24 कैरेट सोने का रेट क्या है ये भी जान लीजिए...
- देश की राजधानी में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,50,420 है, जबकि 22 कैरेट के लिए आपको ₹1,37,890 देने होंगे.
- मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹1,50,270 और 22 कैरेट ₹1,37,740 पर बिक रहा है.
- बेंगलुरु और हैदराबाद में सोने की कीमतें मुंबई के बराबर हैं, यानी 24 कैरेट ₹1,50,270 और 22 कैरेट ₹1,37,740 प्रति 10 ग्राम.
- चेन्नई में सोना सबसे महंगा है. 24 कैरेट की कीमत ₹1,51,630 और 22 कैरेट की ₹1,38,990 दर्ज की गई है.
आज चांदी का क्या है रेट?
चांदी खरीदने वालों के लिए आज जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी होगी.दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 1 किलो चांदी का भाव ₹2,59,900 पर है.चेन्नई में चांदी के दाम थोड़े ज्यादा हैं, यहां 1 किलो चांदी ₹2,64,900 में मिल रही है.
सोने-चांदी के भाव में क्यों आई अचानक तेजी? एक्सपर्ट्स की राय
मोतीलाल ओसवाल के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को आई भारी गिरावट के बाद आज बाजार थोड़ा संभला है. मिडिल ईस्ट में ईरान-इजरायल-अमेरिका के तनाव में थोड़ी कमी आने की उम्मीद से कीमतों को सपोर्ट मिला है.
हालांकि, डॉलर की मजबूती और ऊंचे ब्याज दरों के चलते सोना अपनी पिछले 6 साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ रहा है. कल सोना गिरकर ₹1.44 लाख और चांदी ₹2.20 लाख के करीब पहुंच गई थी, जहां से आज अच्छी रिकवरी दिखी है.
रिकॉर्ड हाई से अब भी कितना सस्ता है सोना-चांदी?
भले ही आज कीमतों में उछाल आया हो, लेकिन अगर हम रिकॉर्ड हाई से तुलना करें, तो यह अब भी निवेशकों के लिए मौका है.कल यानी गुरुवार की भारी गिरावट के बाद भले ही आज सोने और चांदी की कीमतों में रिकवरी दिख रही है, लेकिन अगर इसके ऑल टाइम हाई (All-Time High) स्तर से तुलना करें तो अभी भी खरीदारों के लिए यह एक बहुत बड़ा मौका है. जहां सोना अपने ₹1,83,000 के हाई लेवल से 35,000 रुपये गिरकर फिलहाल ₹1,48,105 पर ट्रेड कर रहा है.
वहीं चांदी तो अपने ₹4,20,000 के रिकॉर्ड हाई से 1.80 लाख रुपये की भारी गिरावट के साथ अब ₹2,39,397 के करीब आ चुकी है. यानी ऑल टाइम हाई के मुकाबले सोना और चांदी अब भी काफी सस्ते भाव पर मिल रहे हैं, जो लंबे समय के निवेशकों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि MCX गोल्ड के लिए ₹1,50,000–₹1,52,000 एक बड़ा रेजिस्टेंस लेवल है, जब तक बाजार इसके ऊपर नहीं टिकता, उतार-चढ़ाव बना रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं