Gold Silver Price Today: आज 17 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है. रक्षाबंधन से पहले अगर आप सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज के नए रेट जानना जरूरी है. सोमवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़त देखने को मिली. देश के प्रमुख शहरों में24 कैरेट सोना करीब 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपये प्रति किलो के करीब बनी हुई है.
आइए जानते हैं कि आज सोना -चांदी कितना महंगा हुआ है और ताजा रेट क्या है. इसके साथ ही जानेंगे कि गोल्ड-सिल्वर अपने रिकॉर्ड हाई से कितना सस्ता मिल रहा है.
आज सोना कितना महंगा हुआ?
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच सोमवार को कीमती सोने-चांदी (Gold Silver Rates Today) में तेजी रही. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर (MCX) सोने और चांदी दोनों की कीमतों में 1 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई.
MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना पिछले बंद भाव 1,54,506 रुपये के मुकाबले 1,649 रुपये यानी 1.06 फीसदी बढ़कर 1,56,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. यह दिन का उच्च स्तर भी रहा. खबर लिखे जाने तक सोना 614 रुपये यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 1,55,120 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
हालांकि, सोने का मौजूदा भाव (Gold Rate Today) इस साल के रिकॉर्ड हाई 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम से अभी काफी नीचे है. यानी आज का सोने का भाव रिकॉर्ड स्तर से करीब 25,659 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है.
आज 24K और 22K सोने का भाव
- दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोना 1,41,451 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
- मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,54,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,698 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
- चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 1,55,030 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,111 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
- कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है. यहां 22 कैरेट सोना 1,41,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
- बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोना 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,808 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
- हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,54,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,918 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
आज चांदी कितनी महंगी हुई?
सोने के साथ चांदी में भी सोमवार को तेजी देखने को मिली. MCX पर सितंबर डिलीवरी वाली चांदी पिछले बंद भाव 2,35,924 रुपये प्रति किलो से 1,576 रुपये यानी 0.66 फीसदी बढ़कर 2,37,500 रुपये पर खुली. कारोबार के दौरान चांदी 2,38,479 रुपये प्रति किलो के हाई तक पहुंची. यह पिछले बंद भाव से 2,555 रुपये यानी 1.08 फीसदी की बढ़त है.
चांदी का सालाना रिकॉर्ड हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलो है. मौजूदा भाव इससे करीब 1,81,569 रुपये प्रति किलो नीचे है. यानी आज भले चांदी महंगी हुई है लेकिन अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई से 1,81,569 रुपये सस्ती मिल रही है.
देश के अलग-अलग शहरों में चांदी का नया रेट
- मुंबई में आज 999 शुद्धता वाली चांदी 2,36,840 रुपये प्रति किलो है.
- दिल्ली में 999 चांदी का भाव 2,36,430 रुपये प्रति किलो है.
- चेन्नई में आज 999 चांदी 2,37,530 रुपये प्रति किलो पर है.
- कोलकाता में 999 चांदी की कीमत 2,36,530 रुपये प्रति किलो है.
- बेंगलुरु में 999 चांदी का भाव 2,37,030 रुपये प्रति किलो है.
- हैदराबाद में 999 चांदी 2,37,220 रुपये प्रति किलो पर है.
चांदी ने एक साल में दिया 106% से ज्यादा रिटर्न
भारत में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव (Silver Rate Today)2,37,270 रुपये प्रति किलो है. वहीं, 925 स्टर्लिंग चांदी 2,19,475 रुपये प्रति किलो पर है. खास बात यह है कि पिछले एक साल में चांदी की कीमत में 106.3 फीसदी की तेजी आई है. 17 अगस्त 2025 को चांदी का भाव 1,15,010 रुपये प्रति किलो था.
पिछले हफ्ते भी सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी
पिछले सप्ताह एमसीएक्स पर सोने के भाव (MCX Gold Rate) में करीब 2 फीसदी की बढ़त हुई थी. वहीं, चांदी में (MCX Silver Rate)करीब 1.9 फीसदी की तेजी आई. इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स सोने में करीब 1 फीसदी और चांदी में 2.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.
क्यों महंगा हो रहा सोना? (why gold price is increasing)
सोने की कीमतों में तेजी की एक बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सितंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की कम होती उम्मीद है. इसके अलावा मिडिल ईस्ट और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की तरफ जा रहे हैं. इससे सोने की मांग को भी सहारा मिल रहा है.
एक्सपर्ट के मुताबिक, जब तक वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितता बनी रहती है, तब तक सोने को मजबूत समर्थन मिल सकता है. हालांकि, हालिया तेजी के बाद कीमतों में उतार-चढ़ाव और कुछ समय के लिए स्थिरता भी देखने को मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- Sovereign Gold Bond: 5 साल में तिगुना हुआ पैसा! SGB प्री-मैच्योर रिडेम्पशन पर मिल रहा 223% का बंपर रिटर्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं