विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2026

देर आए दुरुस्त आए... सोने-चांदी ने तोड़ी सुस्ती, फिर भागे दाम, एक्सपर्ट बोले - ना कर देना ये गलती

Gold-Silver Price Today: MCX पर आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल आया. सोना 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है, वहीं चांदी में 6 हजार रुपये की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है. जानें क्या है इस तेजी के पीछे की वजह.

देर आए दुरुस्त आए... सोने-चांदी ने तोड़ी सुस्ती, फिर भागे दाम, एक्सपर्ट बोले - ना कर देना ये गलती

Gold-Silver Price Today: चलिए देर आए दुरुस्त आए सोने-चांदी की कीमतों के लिए यह कहावट बुधवार के दिन सटीक बैठ रही है. एमसीएक्स पर गोल्ड-सिल्वर के दामों में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली रही है. लोकल मार्केट में डिमांड लगातार बनी हुई है, जिसकी वजह से सोने और चांदी की कीमतों ने रॉकेट की रफ्तार पकड़ ली.

Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today

कितना भागा सोना?

सुबह से ही सोने की कीमतों में जोरदार बढ़त देखी गई. एमसीएक्स पर सोना लगभग 1% की तेजी के साथ 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल को पार कर गया. पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद निवेशकों ने आज खरीदारी का माहौल बनाया जिसने कीमतों को सहारा दिया है. एक्सपर्ट्स का मानना है डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव की वजह से सोने की सेफ हेवन वाली डिमांड फिर से बढ़ी है.

चांदी ने याद दिलाए पुराना रिकॉर्ड

चांदी के शौकीनो के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आया.  MCX पर चांदी की कीमतों में करीब 6 हजार रुपये प्रति किलो की बड़ी बढ़त देखी गई. इस उछाल के साथ चांदी अब नए रिकॉर्ड लेवल की तरफ बढ़ती दिख रही है. इंड्रस्टी डिमांड में मजबूती और सप्लाई चैन की कमी ने फिर इसकी कीमतों में तेजी को हवा दी.

क्या है तेजी की असली वजह?

  • अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्पॉट गोल्ड और सिल्वर में आई रिकवरी का सीधा असर भारतीय वायदा बाजार पर पड़ा है.
  • डॉलर इंडेक्स में हल्की गिरावट ने भी सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा किया है.

आम आदमी पर क्या होगा असर?

हालांकि एक तरफ निवेशकों के मजे ही मजे हैं. वहीं दूसरी तरफ शादियों के सीजन में सोने-चांदी की इन बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया. सर्राफा बाजारों में भी गहनों के रेट बढ़ गए हैं. लेकिन एक बात साफ है कि लोकल मार्केट में अभी डिमांड बरकरार है. 

तेजी को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट का मानना है कि यह देखना होगा कि क्या ये बढ़त आगे कुछ दिनों तक जारी रहती है या नहीं. अगर यह आगे चलती है तो फिर कहा जा सकता है कि ऑल टाइम हाई के पास सोना-चांदी पहुंच सकता है. अगर यह सिर्फ एक दिन का करेक्शन है तो फिर वही उठा-पटक का दौर जारी रह सकता है. 

निवेशकों को क्या सलाह?

बढ़त के बीच मार्केट एक्सपर्ट निवेशकों को लंबी अवधि में निवेश के लिए जोर दे रहे हैं. उनका मानना है कि शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव के बीच लॉस होने के चांस ज्यादा होते हैं. ऐसे में अगर पैसा बनाना है तो अपने पोर्टफोलियो को लॉन्ग टर्म के लिए तैयार करें. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Price Today, Silver Rate Hike, MCX Gold Price 1.53 Lakh, Silver Gains 6000, Commodity Market News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com