विज्ञापन
50 minutes ago
नई दिल्ली:

Gold and Silver Prices March 2, 2026 Live Updates: सोने और चांदी के बाजार में आज जबरदस्त हलचल है. अगर आप आज, 2 मार्च को सोने-चांदी के गहने खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो ताजा रेट पर एक बार जरूर नजर डाल लीजिए. मिडिल ईस्ट (Middle East War) में बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया के बाजारों को हिला कर रख दिया है. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर भारत के सर्राफा बाजारों तक, सोने की कीमतों में आग लग गई है. आज सोमवार ,2 मार्च 2026 को हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन सोने की कीमतों में 2% का बड़ा उछाल देखा जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में सोना $5,384.52 प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या इस युद्ध की आग में सोना-चांदी एक बार फिर महंगा हो सकता है?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने और चांदी की कीमतों ने आसमान छू लिया है. निवेशकों में मची अफरातफरी की वजह से  सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी देखी जा रही है. 2 मार्च 2026 की सुबह MCX पर चांदी की कीमतों में ₹10,002 (3.64%) की ऐतिहासिक बढ़त दर्ज की गई है. इसके साथ ही चांदी का भाव ₹2,85,000 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है. MCX पर अप्रैल एक्सपायरी वाले सोने के भाव में ₹4,622 (2.85%) की भारी तेजी आई है.  सोना ₹1,66,726 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड कर रहा है. 

दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में भी आज सुबह से ही सोने-चांदी के दाम बढ़े हुए नजर आ रहे हैं. इस लाइव ब्लॉग में हम आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के सभी प्रमुख शहरों के 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा रेट्स की पल-पल की जानकारी देंगे.

Gold, Silver Rates, 2 March 2026  Updates (Aaj Ka sone Chandi ka Bhav):

Gold Silver Prices Live: जेपी मॉर्गन का अनुमान, 6,300 डॉलर प्रति औंस पर जा सकता है गोल्ड

सोने की कीमतों में जारी हालिया तेजी की साल 2025 से शुरू हुई थी, जब इसमें 64 फीसदी का जोरदार उछाल देखा गया था. इस बढ़त के पीछे दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा की गई भारी खरीदारी, गोल्ड ईटीएफ (ETF) में बढ़ा निवेश और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें मुख्य वजह रही हैं. आने वाले समय के लिए भी बड़े ग्लोबल बैंक सोने को लेकर काफी उत्साहित हैं. जेपी मॉर्गन (JP Morgan) का अनुमान है कि साल 2026 के अंत तक सोना 6,300 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू सकता है, वहीं बैंक ऑफ अमेरिका ने भी इसके 6,000 डॉलर तक पहुंचने की संभावना जताई है.

Gols Silver Price Live : सोने की कीमतों में तूफानी तेजी

दोपहर होते-होते सोने की कीमतों में उछाल और बढ़ गया है. MCX पर अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹7,235 (4.46%) की भारी बढ़त के साथ ₹1,69,339 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है.

Gold Silver Live: युद्ध के बीच बेकाबू हुए सोने-चांदी के दाम, ETF में 7% का उछाल

Gold Silver News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध  के बीच गोल्ड-सिल्वर ETF में आज 7% तक का जोरदार उछाल देखा जा रहा है.टाटा सिल्वर ETF (Tata Silver ETF) में 7% से ज्यादा की तेजी आई, जबकि ICICI प्रूडेंशियल और SBI के सिल्वर ETF भी 6% से ज्यादा उछल गए. निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF में भी 6% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई.सिर्फ सिल्वर ही नहीं, गोल्ड ETF में भी जबरदस्त खरीदारी हो रही है. ICICI प्रूडेंशियल गोल्ड ETF और टाटा गोल्ड ETF में 5% से ज्यादा की बढ़त देखी गई. वहीं, निप्पॉन इंडिया और SBI के गोल्ड ETF भी 4 से 5% तक ऊपर ट्रेड कर रहे हैं जो निवेशकों के लिए राहत की खबर है.

Gold Silver Rates Live: सोने-चांदी की कीमतों तेजी पर एक्सपर्ट की राय

मोतीलाल ओसवाल के एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान पर हुए हमलों के बाद सोने-चांदी की कीमतों तेजी और बढ़ गई है. फिलहाल कीमतों की दिशा पूरी तरह मिडिल ईस्ट के तनाव पर निर्भर करेगी.

Gold Silver Rates Today Live: एक महीने के हाई लेवल पर पहुंचा सोना

इंडसइंड सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने ने एक महीने का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया है. फरवरी में सोने ने लगातार सातवें महीने बढ़त दर्ज की, जो साल 1973 के बाद सबसे लंबा सिलसिला है.

Gold Silver Rates Today Live: एक महीने के हाई लेवल पर पहुंचा सोना

इंडसइंड सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने ने एक महीने का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया है. फरवरी में सोने ने लगातार सातवें महीने बढ़त दर्ज की, जो साल 1973 के बाद सबसे लंबा सिलसिला है.

Gold Silver Price Live:MCX पर चांदी ₹10,000 से ज्यादा महंगी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मई डिलीवरी वाली चांदी की कीमतों में ₹10,508 (3.72%) की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है, जिससे यह ₹2,93,152 प्रति किलो पर पहुंच गई है. वहीं, अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना भी ₹5,811 (3.6%) की छलांग लगाकर ₹1,67,915 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. 

Gold Silver Price Live: मिडिल ईस्ट में टेंशन से 'सेफ-हेवन' की बढ़ डिमांड

बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद निवेशकों में डर का माहौल है. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत और तेहरान की ओर से जवाबी हमलों की खबरों ने अनिश्चितता बढ़ा दी है. ऐसे समय में लोग जोखिम भरे निवेश से बच रहे हैं और सोने-चांदी को सबसे सुरक्षित (Safe-Haven) मानकर खरीदारी कर रहे हैं.

Gold Silver Price Live: सोने-चांदी की कीमतों में 4% तेजी

मिडिल ईस्ट में मचे कोहराम के बीच सोमवार को वायदा बाजार (Futures Trade) में सोना और चांदी 4% तक महंगे हो गए हैं. चांदी की कीमत उछलकर ₹2.93 लाख प्रति किलो और सोना ₹1.68 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती मांग के चलते भारतीय बाजारों में भी यह जबरदस्त तेजी देखी जा रही है.

Gold, Silver Price LIVE: ईरान-इजरायल युद्ध के हालातों के बीच चांदी की कीमतों में उछाल

भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी आज भारी उठापटक देखने को मिल रही है. देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो चेन्नई में चांदी सबसे महंगी ₹2,82,450 प्रति किलो के भाव पर बिक रही है. वहीं, हैदराबाद में इसका दाम ₹2,82,080 और बेंगलुरु में ₹2,81,850 प्रति किलो दर्ज किया गया है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में चांदी ₹2,81,630 के स्तर पर है, जबकि दिल्ली में चांदी ₹2,81,140 और कोलकाता में ₹2,81,260 प्रति किलो के आसपास बनी हुई हैं. 

Gold, Silver Price LIVE: Israel iran war के बीच क्यों सेफ एसेट बना सोना-चांदी?

बाजार के एक्सपर्ट और INVAsset PMS के बिजनेस हेड हर्षल दसानी का कहना है कि जब भी दुनिया में तनाव बढ़ता है, तो निवेशक सबसे पहले सोने की तरफ भागते हैं. उनके मुताबिक, इजरायल-ईरान जंग ने कीमती धातुओं की मांग को और मजबूती दी है क्योंकि लोग अब जोखिम वाले शेयरों से पैसा निकालकर सुरक्षित जगहों पर लगा रहे हैं. भारत के लिए कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें महंगाई का खतरा बढ़ा सकती हैं, ऐसे में सोना महेगाई से राहत का सबसे अच्छा जरिया (Hedge) साबित हो रहा है. वहीं चांदी के बारे में उनका कहना है कि यह सुरक्षित निवेश के साथ-साथ इंडस्ट्री में भी काम आती है, इसलिए इसमें उतार-चढ़ाव ज्यादा है लेकिन तनाव के इस समय में यह तेजी से रिस्पॉन्स दे रही है.

Gold, Silver Price LIVE: दिल्ली, मुबई समेत बाकी शहरों में आज सोने का रेट

Gold, Silver Price LIVE: MCX पर पिछले एक हफ्ते कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?

MCX में पिछले एक हफ्ते के दौरान चांदी की कीमतों में ₹22,054 (8.72%) और सोने में ₹5,228 (3.33%) की भारी बढ़त दर्ज की गई है. 

Gold, Silver Price LIVE: अहमदाबाद और वडोदरा में आज सोने का भाव

Today Gold Price in Gujarat: गुजरात के प्रमुख शहरों वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹17,314 और 22 कैरेट सोना ₹15,871 प्रति ग्राम की दर से मिल रहा है.

Gold, Silver Price LIVE: बेंगलुरु में आज सोने का भाव

Today Gold Price in Bangalore: बेंगलुरु में भी सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं. यहां 24 कैरेट सोना ₹17,309 और 22 कैरेट सोना ₹15,866 प्रति ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है.

Gold, Silver Price LIVE: कोलकाता में आज सोने का भाव

Today Gold Price in  Kolkata: कोलकाता के सर्राफा बाजार में आज हलचल तेज है. यहां 24 कैरेट सोने की कीमत ₹17,309 है, वहीं 18 कैरेट सोने का भाव ₹12,982 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है.

Gold, Silver Price LIVE: चेन्नई में आज सोने का भाव

Today Gold Price in Chennai: दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में आज सोने के दाम अन्य शहरों के मुकाबले थोड़े कम हैं. यहां 24 कैरेट का रेट ₹17,210 और 22 कैरेट का भाव ₹15,776 प्रति ग्राम चल रहा है.

Gold, Silver Price LIVE: मुंबई में आज सोने का भाव

Today Gold Price in Mumbai: मायानगरी मुंबई में आज सोने के दाम में भारी उछाल है. यहां 24 कैरेट सोना ₹17,309 और गहनों वाला 22 कैरेट सोना ₹15,866 प्रति ग्राम के रेट पर बिक रहा है.

Gold Price Live: दिल्ली में आज सोने का भाव

Today Gold Price in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने की चमक सबसे ज्यादा है. यहां 24 कैरेट सोने का भाव ₹17,324 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट के लिए आपको ₹15,881 खर्च करने होंगे.

Gold Silver Price Live: चांदी की कीमतों में रॉकेट जैसी तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX ) पर चांदी की कीमतों ने आज सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.सोमवार सुबह चांदी का भाव ₹10,002 (3.64%) की भारी बढ़त के साथ ₹2,85,000 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है.बाजार खुलते ही चांदी में आई इस 'रॉकेट' जैसी तेजी ने खरीदारों को चौंका दिया है.

Gold Silver Price Live: MCX पर सोने की कीमतों में भी भारी तेजी

Gold Silver Price Live: MCX पर चांदी 7000 रुपये महंगी

Silver Price Live: चांदी की चमक भी हुई तेज

सोने की राह पर चलते हुए चांदी ने भी आज लंबी छलांग लगाई है. शुक्रवार (27 फरवरी) को चांदी ₹2,82,140 प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी, जो आज सोमवार को बढ़कर ₹2,94,900 प्रति किलो पर पहुंच गई है. बुलियन वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, युद्ध की अनिश्चितता के कारण कीमती धातुओं की मांग तेजी से बढ़ी है, जिससे बाजार में यह ऐतिहासिक तेजी देखने को मिल रही है.

Gold Price Live: सोने की कीमतों में भारी बढ़त

भारतीय हाजिर बाजार में आज सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. पिछले कारोबारी सत्र में जो सोना ₹1,62,490 प्रति 10 ग्राम पर था, वह सोमवार को बढ़कर ₹1,73,090 पर पहुंच गया है. यानी महज एक सत्र में सोने की कीमत में ₹10,000 से भी ज्यादा की तेजी देखी गई है.

Gold Silver Price Live: सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध के हालातों का असर अब भारतीय सर्राफा बाजार में साफ दिखने लगा है. सोमवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया, जिसने निवेशकों और खरीदारों दोनों को हैरान कर दिया है.

Gold Silver Rates Live Updates: ग्लोबल मार्केट में सोना 2.3% तो चांदी 2.1 % उछला

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर किए गए हमलों ने ग्लोबल मार्केट में खलबली मचा दी है. जिसके चलते सोमवार सुबह सोने की कीमतों में 2.3% का बड़ा उछाल आया और यह $5,380.60 के स्तर पर पहुंच गया. सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों में भी 2.1% की तेजी दर्ज की गई है.

Gold Silver Live Updates: क्यों थम नहीं रही है सोने की रफ्तार?

सोने की कीमतों में यह तेजी सिर्फ मिडिल ईस्ट तनाव की वजह से नहीं है. साल 2025 में भी सोने में 64% का तगड़ा उछाल आया था, जिसके पीछे केंद्रीय बैंकों की भारी खरीदारी और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें थीं. अब इस नए ईरान-इजरायल युद्ध ने जलती आग में घी का काम किया है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com