विज्ञापन
8 minutes ago
नई दिल्ली:

Gold and Silver Prices March 2, 2026 Live Updates: सोने और चांदी के बाजार में आज जबरदस्त हलचल है. अगर आप आज, 2 मार्च को सोने-चांदी के गहने खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो ताजा रेट पर एक बार जरूर नजर डाल लीजिए. मिडिल ईस्ट (Middle East War) में बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया के बाजारों को हिला कर रख दिया है. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर भारत के सर्राफा बाजारों तक, सोने की कीमतों में आग लग गई है. आज सोमवार ,2 मार्च 2026 को हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन सोने की कीमतों में 2% का बड़ा उछाल देखा जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में सोना $5,384.52 प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या इस युद्ध की आग में सोना-चांदी एक बार फिर महंगा हो सकता है?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में पिछले एक हफ्ते के दौरान चांदी की कीमतों में ₹22,054 (8.72%) और सोने में ₹5,228 (3.33%) की भारी बढ़त दर्ज की गई है. दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में भी आज सुबह से ही सोने-चांदी के दाम बढ़े हुए नजर आ रहे हैं. इस लाइव ब्लॉग में हम आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के सभी प्रमुख शहरों के 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा रेट्स की पल-पल की जानकारी देंगे.

Gold, Silver Rates, 2 March 2026  Updates (Aaj Ka sone Chandi ka Bhav):

Silver Price Live: चांदी की चमक भी हुई तेज

सोने की राह पर चलते हुए चांदी ने भी आज लंबी छलांग लगाई है. शुक्रवार (27 फरवरी) को चांदी ₹2,82,140 प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी, जो आज सोमवार को बढ़कर ₹2,94,900 प्रति किलो पर पहुंच गई है. बुलियन वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, युद्ध की अनिश्चितता के कारण कीमती धातुओं की मांग तेजी से बढ़ी है, जिससे बाजार में यह ऐतिहासिक तेजी देखने को मिल रही है.

Gold Price Live: सोने की कीमतों में भारी बढ़त

भारतीय हाजिर बाजार में आज सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. पिछले कारोबारी सत्र में जो सोना ₹1,62,490 प्रति 10 ग्राम पर था, वह सोमवार को बढ़कर ₹1,73,090 पर पहुंच गया है. यानी महज एक सत्र में सोने की कीमत में ₹10,000 से भी ज्यादा की तेजी देखी गई है.

Gold Silver Price Live: सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध के हालातों का असर अब भारतीय सर्राफा बाजार में साफ दिखने लगा है. सोमवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया, जिसने निवेशकों और खरीदारों दोनों को हैरान कर दिया है.

Gold Silver Rates Live Updates: ग्लोबल मार्केट में सोना 2.3% तो चांदी 2.1 % उछला

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर किए गए हमलों ने ग्लोबल मार्केट में खलबली मचा दी है. जिसके चलते सोमवार सुबह सोने की कीमतों में 2.3% का बड़ा उछाल आया और यह $5,380.60 के स्तर पर पहुंच गया. सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों में भी 2.1% की तेजी दर्ज की गई है.

Gold Silver Live Updates: क्यों थम नहीं रही है सोने की रफ्तार?

सोने की कीमतों में यह तेजी सिर्फ मिडिल ईस्ट तनाव की वजह से नहीं है. साल 2025 में भी सोने में 64% का तगड़ा उछाल आया था, जिसके पीछे केंद्रीय बैंकों की भारी खरीदारी और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें थीं. अब इस नए ईरान-इजरायल युद्ध ने जलती आग में घी का काम किया है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com