विज्ञापन

Gold Price Prediction: क्या सोना जाएगा 2 लाख पार? इस भविष्यवाणी ने हिलाया बाजार!

Gold Price Prediction 2026: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने भविष्यवाणी की है कि 2026 तक सोने की कीमत 6200 डॉलर प्रति औंस, यानी करीब 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है.

Gold Price Prediction: क्या सोना जाएगा 2 लाख पार? इस भविष्यवाणी ने हिलाया बाजार!

Gold Price Prediction 2026: आप सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं या इसमें पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए. ग्लोबल मार्केट से एक ऐसी खबर आई है जो आपके इस निवेश की प्लानिंग में मदद कर सकती है. दरअसल दुनिया की बड़ी ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) ने सोने की कीमतों को लेकर एक भविष्यवाणी की है. रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 तक सोना एक ऐसी बड़ी छलांग लगाने वाला है, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी.

4 महीनों में आएगा बड़ा उछाल?

यूबीएस के आंकड़ों और खबर की मानें तो अगले कुछ महीनों में सोने की कीमतें आसमान छूने वाली हैं. अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 6200 डॉलर प्रति औंस के लेवल को पार कर सकता है. अगर इसे इंडियन करेंसी में बदलें तो यह करीब 1,98,484 रुपये प्रति 10 ग्राम बैठता है. यानी, बहुत जल्द देश में सोने का भाव 2 लाख रुपये के करीब पहुंच सकता है.

Gold Price Prediction

Gold Price Prediction

आखिर क्यों बढ़ेगी सोने की चाल?

  • रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ सालों से दुनिया भर के रिजर्व बैंक सोने का भंडारण कर रहे हैं. यूबीएस के अनुसार साल 2025 में बैंकों ने 863 मीट्रिक टन सोना खरीदा था, जो 2026 में बढ़कर 950 टन होने की उम्मीद है. जब मांग इतनी तगड़ी होगी तो कीमतों का बढ़ना तय है.
  • अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जियोपॉलिटिकल टेंशन ने निवेशकों को डरा दिया है. जब भी दुनिया में वॉर जैसे हालात बनते हैं, निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने में लगाते हैं, क्योंकि इसे सेफ हैवन माना जाता है.
  • अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद जताई जा रही है. जब ब्याज दरें गिरती हैं और डॉलर कमजोर होता है, तो सोने की कीमतें रॉकेट की तरह ऊपर भागती हैं.

सोने की सप्लाई में कमी और बढ़ती मांग

एक तरफ डिमांड बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ सोने की सप्लाई कम होती जा रही है. रिपोर्ट बताती है कि कई बड़ी खदानें अब अपने लास्ट फेज में हैं और नया प्रोडक्शन उतनी तेजी से नहीं बढ़ रहा है. ऐसे में डिमांड और सप्लाई का यह अंतर सोने को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा.

हालांकि, यूबीएस ने यह भी कहा कि 2026 के बीच तक 6200 डॉलर का लेवल टच करने के बाद साल के आखिर तक कीमतों में मामूली कंसोलिडेशन आ सकती है और यह 5,900 डॉलर पर रुक सकता है. फिर भी यह अभी की मौजूदा कीमतों से कहीं ज्यादा होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com